{"_id":"63a3fbd14c9d8f0c054062b5","slug":"passengers-will-be-tested-for-corona-with-rapid-kit-at-airport","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर होगी यात्रियों की रैपिड किट से कोरोना की जांच, बूस्टर डोज के टीके की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एयरपोर्ट पर होगी यात्रियों की रैपिड किट से कोरोना की जांच, बूस्टर डोज के टीके की तलाश शुरू
Thu, 22 Dec 2022 12:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Dec 2022 12:10 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि एक बार फिर से कोविड प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश नए सिरे से जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को कोविड टीकाकरण की याद सताने लगी है। बूस्टर डोज के लिए लोग टीके की तलाश शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास एक भी वायल वैक्सीन नहीं बची है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से मंडराने लगा है। सीएमओ ने संक्रमण के खतरे को देखते हुए एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट पर आने वाले हर यात्रियों की रैपिड किट से जांच की जाएगी। पॉजिटिव मिलने पर सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग होगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि एक बार फिर से कोविड प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश नए सिरे से जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को कोविड टीकाकरण की याद सताने लगी है। बूस्टर डोज के लिए लोग टीके की तलाश शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास एक भी वायल वैक्सीन नहीं बची है।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण में तीन डोज लग रहे हैं। पहले और दूसरे डोज के अलावा बूस्टर डोज भी लगाया जा रहा है। जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 34 लाख 88 हजार 88 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष पहले डोज में 103 और दूसरे डोज में 100 फीसदी से अधिक लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
हालांकि, बूस्टर डोज में टीकाकरण का ग्राफ गिर गया। करीब 29 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगना है। जिसमें महज 10 लाख 50 हजार 874 लोगों को बूस्टर डोज लगा है। यह सिर्फ 33 फीसदी है। करीब 67 फीसदी को बूस्टर डोज का इंतजार है।
Trending Videos
फैक्ट फिगर
| कोविड कुल बेड | 2,900 |
| आईसीयू बेड | 1,063 |
| कोविड पीडिया आईसीयू बेड | 88 |
| रैपिड रिस्पांस टीम | 42 |
| निगरानी समिति | 1,464 |
| वेंटिलेटर | 342 |
| एचएफएनसी | 362 |
| बाइपैप | 459 |
| इस वर्ष हुई सैंपलिंग | 7,65,829 |
| अब तक कुल पॉजिटिव | 68,425 |
| मौत | 866 |
| डिस्चार्ज | 67,555 |