{"_id":"64be0f86095b1266180a04eb","slug":"passengers-will-be-able-to-know-when-blanket-washed-by-qr-code-of-bedroll-2023-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railways: क्यूआर बताएगा रेलवे बेडरोल का हाल, धुला है या नहीं; कब हुआ पैक, मिलेगी सारी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railways: क्यूआर बताएगा रेलवे बेडरोल का हाल, धुला है या नहीं; कब हुआ पैक, मिलेगी सारी जानकारी
Mon, 24 Jul 2023 11:13 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:13 AM IST
सार
भारतीय रेलवे यात्रियों का विश्वास बढ़ाने की कवायद कर रहा है। अब यात्री क्यूआर कोड स्कैन करके यह जानकारी मिल जाएगी कि रेलवे बेडरोल धुला है या नहीं, या कब धुला है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे बेडरोल
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
गोरखपुर से चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्री कंबल की धुलाई की जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके लिए गोरखपुर मैकेनाइज्ड लाउंड्री से निकलने वाले बेडरोल के पैकेट पर क्यूआर कोड के स्टीकर चस्पा कर दिए गए हैं। मोबाइल फोन से क्यूआर कोड को स्कैन करते ही धुलाई की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
मैकेनाइज्ड लाउंड्री में बेडरोल की धुलाई प्रक्रिया को बेहतर करने के उद्देश्य से तीन नई हाईटेक वाशर एक्सट्रैक्टर मशीन तथा एक कैलेंडरिंग मशीन लगाई गई है। मशीन की क्षमता नौ टन से बढ़ाकर 16.7 टन प्रतिदिन कर दी गई है। इसकी वजह से हर दिन 20 हजार बेडरोल के पैकेट तैयार होने लगे हैं, जिनका इस्तेमाल गोरखधाम, गोरखपुर-एलटीटी और हमसफर एक्सप्रेस में किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: आउटसोर्सकर्मियों के पीएफ अंशदान में घपला, 600 से ज्यादा कर्मचारी प्रभावित
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे रूट की बात करें तो लखनऊ मंडल की चलने वाली 38 ट्रेनों में बेडरोल आपूर्ति की नई व्यवस्था शुरू की गई है। प्लेटफार्म से लिनेन को उठाने एवं ट्रेनों में पहुंचाने के लिए ई-कार्ट की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कोच अटेंडेंड की ड्रेस भी अलग कर दी गई है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मैकेनाइज्ड लाउंड्री को आधुनिक कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए बेडरोल के पैकेट पर क्यूआर कोड भी चस्पा कर दिए गए हैं।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मैकेनाइज्ड लाउंड्री को आधुनिक कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए बेडरोल के पैकेट पर क्यूआर कोड भी चस्पा कर दिए गए हैं।