फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passengers were troubled due to disruption in operations

एयरपोर्ट : खराब मौसम के कारण तीन उड़ानें डायवर्ट, एक रद्द

Tue, 05 May 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Passengers were troubled due to disruption in operations
गोरखपुर। खराब मौसम ने सोमवार को गोरखपुर एयरपोर्ट की व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के चलते तीन उड़ानों को डायवर्ट और एक को रद्द करना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण बंगलुरू, दिल्ली और हैदराबाद से आने वाली तीन उड़ानों को अन्य एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट करना पड़ा। हैदराबाद से दोपहर 1:15 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को वाराणसी भेजा गया, जहां से करीब तीन घंटे बाद वह गोरखपुर पहुंच सकी। इसी तरह बंगलूरू से दोपहर दो बजे आने वाली आकासा एयरलाइन की उड़ान को भी वाराणसी डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से अपराह्न 3:15 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रायपुर भेजा गया। यह विमान शाम 7:20 बजे गोरखपुर पहुंचा और इसके बाद 7:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। वहीं, गोरखपुर से दोपहर 2:50 बजे दिल्ली जाने वाली आकासा एयरलाइन की उड़ान को रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी निराशा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य उड़ानें भी समय पर नहीं चल सकीं। दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट करीब दो घंटे 22 मिनट देरी से पहुंची, जबकि मुंबई से आने वाली फ्लाइट डेढ़ घंटे विलंबित रही। इसके अलावा बंगलूरू जाने वाली इंडिगो की उड़ान भी 45 मिनट देर से रवाना हुई। लगातार हो रही देरी, डायवर्जन और उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed