फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passengers upset due to no entry of buses in Gorakhpur city

गोरखपुर: शहर में बसों की नो एंट्री से परेशान हुए यात्री, ऑटो चालकों ने वसूला दो से तीन गुना किराया

Tue, 28 Dec 2021 10:38 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Dec 2021 10:38 AM IST
सार

नौसड़ और चंपा देवी पार्क से बसों का संचालन किया गया। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उधर, ऑटो चालकों ने यात्रियों से दो से तीन गुना किराया वसूला।

विज्ञापन
Passengers upset due to no entry of buses in Gorakhpur city
चंपा देवी पार्क में बसें खड़ी होने के बाद पैदल जाते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में सोमवार को बसों की नो एंट्री के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस स्टेशन पर यात्री परेशान नजर आए। सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि कोई बताने वाला नहीं था। वहीं, यात्रियों को चंपा देवी पार्क और नौसड़ बस अड्डे पहुंचाने के लिए ऑटो चालकों ने मनमाना किराया वसूला। कई यात्रियों ने यात्रा ही टाल दी।

विज्ञापन


बता दें कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सोमवार को शहर में बसों की नो एंट्री थी। बाहर से आने वाली बसों को चंपा देवी पार्क और नौसड़ बस स्टेशन पर रोका गया। यहीं से संचालित भी किया गया। सुबह जब बस स्टेशनों पर यात्री पहुंचे तो बसें नहीं मिलीं। रेलवे बस स्टेशन एवं कचहरी बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


यात्रियों की परेशानी का फायदा ऑटो चालकों ने उठाया। यात्रियों को चंपा देवी पार्क और नौसड़ बस स्टेशन पहुंचाने के लिए तीन गुना तक किराया वसूला। रोडवेज कर्मचारी भी नई व्यवस्था से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यात्री चंद्रेश्वर ने बताया कि कसया जाना है, लेकिन मुझे पता नहीं है कि बस कहां से मिल रही है। बस स्टेशन पर कोई बताने वाला नहीं है।
 
यात्री किशन ने बताया कि लखनऊ के लिए बस पकड़ना था, लेकिन नहीं मिली। इस कारण घर वापस जा रहा हूं। अब कल निकलूंगा।

यात्री प्राशु ने बताया कि दो घंटे से बस स्टेशन पर हूं। सिर्द्धानगर के लिए बस नहीं मिली। रोडवेज के एक कर्मचारी ने बताया कि बस नहीं चल रही है।
 
यात्री मीना ने बताया कि बांसी के लिए बस पकड़ने आई थी, लेकिन आज बस संचालित नहीं हो रही है। अब नौसड़ बस स्टेशन जा रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed