{"_id":"653ffdf2383d95acb705b289","slug":"passengers-started-running-as-the-train-arrived-jostling-to-reach-their-seats-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-353893-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रेन आते दौड़ पड़े यात्री, सीट पर पहुंचने के लिए धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रेन आते दौड़ पड़े यात्री, सीट पर पहुंचने के लिए धक्का-मुक्की
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन सन्नाटे के बाद फिर दिल्ली-मुंबई जाने के लिए ट्रेनों में बढ़ गई भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कुछ दिन सन्नाटे के बाद फिर दिल्ली-मुंबई जाने के लिए ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। एनआई के चलते ट्रेन कैंसिल होने का भी इस पर असर पड़ रहा है। सोमवार को बिहार संपर्क क्रांति जैसे ही स्टेशन पर पहुंची, यात्री दौड़ पड़े। जिसे जहां जगह मिला, वहीं से किसी तरह से खुद को सामान समेत अंदर पहुंचाने की जद्दोजहद चलती रही।
वाराणसी-पिवकोल रूट पर एनआई के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हैं। इससे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई है। सोमवार शाम 3:49 बजे बिहार संपर्क क्रांति 2 नंबर प्लेटफाॅर्म पर पहुंची। उससे पहले ही यात्री इस ट्रेन के इंतजार में बेचैन थे। कुसम्ही के राजेंद्र प्रसाद परिवार समेत लखनऊ जाने के लिए इस ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन पहुंचते ही स्लीपर कोच में दौड़कर चढ़ने लगे। साथ में पत्नी भी थी, जो भीड़ के चलते पीछे छूट गई तो वे सामान रखकर किसी तरह वापस निकले और पत्नी को भी साथ ले गए। राजकिशोर दिल्ली जाने के लिए जनरल बोगी में धक्का-मुक्की कर रहे थे। राजकिशोर को उम्मीद थी कि अब त्योहार नजदीक है तो दिल्ली वाली ट्रेनों में भीड़ कम होगी, लिहाजा वे जनरल टिकट लेकर पहुंचे थे। भीड़ में सामान समेत अंदर घुसे। ब्रजेश, सुरेंद्र समेत कई यात्री सामान समेत इस बोगी से उस बोगी टहल रहे थे।
-- -- -- -
ट्रेन गुजरी तो खाली हो गया प्लेटफाॅर्म
बिहार संपर्क क्रांति के गुजरने के बाद अगली ट्रेन वैशाली थी। इस बीच कई लोग मुंबई की ट्रेन पता करते पूछताछ काउंटर पर गए। वहां बताया गया कि दादर स्पेशल मऊ में ही यात्रा समाप्त करेगी। इसके बाद मुंबई के लिए अगली ट्रेन रात में 10 बजे के आसपास है। शाम साढ़े चार बजे स्टेशन पर फिर हलचल बढ़ने लगी। वैशाली एक्सप्रेस के अपने निर्धारित समय पर आने की घोषणा हो रही थी।