{"_id":"604375d98ebc3ec39f5dbab4","slug":"passengers-coming-from-maharashtra-and-kerala-will-be-quarantined-due-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य महकमा अलर्ट: क्वारंटीन होंगे महाराष्ट्र व केरल से आने वाले यात्री, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य महकमा अलर्ट: क्वारंटीन होंगे महाराष्ट्र व केरल से आने वाले यात्री, जानिए क्या है वजह
Sun, 07 Mar 2021 02:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 07 Mar 2021 02:16 AM IST
सार
- दो राज्यों में कोरोना के नवीन केस आने के बाद से अलर्ट
- रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पैनी नजर रखने के निर्देश
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। महाराष्ट्र और केरल में नवीन केस मिलने के बाद इन राज्यों से आने वाले यात्रियों पर खास नजर रखी जाएगी। जांच के बाद आवश्यकतानुसार क्वारंटीन किए जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में पिछले कई सप्ताह से कोविड के नवीन मामलों की संख्या कम है। अनेक जनपदों में संख्या शून्य है। इसके बाद भी सूबे में सतर्कता बरतने के निर्देश मिले हैं। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद की ओर से जारी पत्र के मुताबिक महाराष्ट्र और केरल राज्यों से उत्तर प्रदेश में आने वाले यात्रियों की कोविड जांच और क्वारंटीन की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
हवाई मार्ग से आने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट एंटीजन जांच कराने और लक्षणयुक्त होने पर आरटीपीसीआर का नमूना लिया जाए। रेल मार्ग और बस आदि से आने वाले यात्रियों की सूचना संबंधित परिवहन से प्राप्त कर निगरानी एवं जरूरत पड़ने पर टेस्टिंग कराई जाए।
विज्ञापन
नगरीय क्षेत्रों में मोहल्ला निगरानी समिति और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम निगरानी समितियां अपने क्षेत्र में इन दोनों राज्यों से वापस आने वाले यात्रियों की स्थिति और इनके क्वारंटीन रहने के दौरान नियमों के अनुपालन पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि लक्षण पाए जाने पर ऐसे यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर विधि से जांच कराई जाएगी। धनात्मक पाए जाने पर होम अथवा फैसिलिटी आइसोलेशन में रखा जाएगा।