फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passenger slips while boarding moving train, left leg amputated

Gorakhpur News: चलती ट्रेन पर चढ़ते समय यात्री का फिसला, बांया पैर कटा

Sat, 14 Oct 2023 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Passenger slips while boarding moving train, left leg amputated
गोरखपुर। पिपराइच में चलती ट्रेन पर चढ़ते समय शुक्रवार को एक युवक का पैर फिसल गया, जिससे उसका बांया पैर कट गया। घायल की पहचान सिद्धार्थनगर के उस्का माधवपुर के संदीप उपाध्याय के रूप में हुई है। वह कुशीनगर रामकोला अपने माता-पिता से मिलने गए थे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर के कप्तानगंज से सत्याग्रह एक्सप्रेस पकड़कर दिल्ली जा रहे थे। पिपराइच स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर पानी पीने के लिए उतरे थे। आरपीएफ के कांस्टेबल बंधु कुमार एंबुलेंस से सीएचसी पिपराइच ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज भेज दिया। संदीप दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। कुछ दिन पहले वह अपने घर माधवपुर आए थे। वापस दिल्ली जाने से पहले वह कुशीनगर के रामकोला में पिता रामबरन से मिलने गए थे। यहां पर उनके पिता पंजाब चीनी मिल में काम करते हैं और पत्नी के साथ रहते हैं। संदीप की पत्नी सोनी ने बताया कि उसके पति चार दिन पहले ससुर के पास आए थे। इस दौरान वह मायके भी गई थी। शुक्रवार को दिल्ली जाने के लिए कप्तानगंज से सत्याग्रह एक्सप्रेस पकड़े थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed