{"_id":"6abed24780a379dbef0b47ce","slug":"party-workers-should-strengthen-bonds-of-brotherhood-to-help-the-bsp-form-the-government-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1470504-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बसपा सरकार बनाने के लिए भाईचारा मजबूत करें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बसपा सरकार बनाने के लिए भाईचारा मजबूत करें कार्यकर्ता
Fri, 02 Oct 2026 03:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 02 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को तारामंडल रोड स्थित एक निजी बैंकेट हाॅल में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल डॉ. मदन राम रहे। अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी गोरखपुर-आजमगढ़ डॉ. इंदु चौधरी ने की। डॉ. मदन राम ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ और संगठन के स्तंभ हैं। कार्यकर्ता आपसी भाईचारा मजबूत कर संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि 2027 में बसपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा शासन में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, हत्या और अपराध को लेकर सरकार पर निशाना साधा। कहा कि सरकार जाति और धर्म की राजनीति कर रही है और आम जनता की समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि बसपा सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर काम करती है। अध्यक्ष डॉ. इंदु चौधरी ने कहा कि बसपा दबे-कुचले, शोषित और वंचित समाज की आवाज है। उन्होंने नौ अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय महारैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की। बैठक में मंडल संयोजक हरि प्रकाश निषाद, अमरचंद दुबे, असगर अली, डॉ. विजय कुमार, जिलाध्यक्ष जयकार प्रसाद, कमलेश कुमार गौतम, घनश्याम राही, सुरेश चंद्र भारती,परमेश्वर शर्मा उर्फ छोटू सहारा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।