{"_id":"61d941d438f16d07f53698ce","slug":"parking-to-be-built-near-gorakhpur-railway-bus-station-will-be-six-storeys","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रेलवे बस स्टेशन के पास बनने वाली पार्किंग होगी छह मंजिला, मनोरंजन के लिए भी होगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रेलवे बस स्टेशन के पास बनने वाली पार्किंग होगी छह मंजिला, मनोरंजन के लिए भी होगी जगह
Sat, 08 Jan 2022 01:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:18 PM IST
सार
राज्य सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी के लिए चुने गए सात स्मार्ट शहरों में से एक गोरखपुर भी है। ऐसे में यहां करीब 45.40 करोड़ से मल्टी लेवल पार्किंग बनेगी।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन के पास प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग का मॉडल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन के पास करीब 4,540.67 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग के लिए प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसमें वाणिज्यिक और मनोरंजन के लिए भी स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे। छह मंजिली पार्किंग में 860 गाड़ियों को पार्क किया जा सकेगा। छत पर भी वाहन पार्क होंगे।
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी के लिए चुने गए सात स्मार्ट शहरों में से एक गोरखपुर भी है। 2020 में चयनित इन स्मार्ट सिटी में पांच साल के दौरान प्रति वर्ष 50 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की जानी है। इसी क्रम में मल्टीलेवल कार पार्किंग का विकास नगर निगम द्वारा चुनी गई प्रमुख बुनियादी सुविधाओं में से एक है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि एमएलसीपी बिल्डिंग में छह मंजिला बनने वाली मल्टी लेवल पार्किंग का क्षेत्रफल लगभग 5,759.56 वर्ग मीटर है। पार्किंग की कुल क्षमता 589 दोपहिया और 271 चौपहिया वाहनों की होगी। आवश्यकता अनुसार छह दुकान, कार्यालय, कार पार्किंग प्रबंधन प्रणाली, स्वचालित टिकट डिस्पेंसर, बूम बैरियर, मानव युक्त निकास स्टेशन, पार्किंग प्रबंधन सॉफ्टवेयर, पार्किंग सर्वर आदि भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन