{"_id":"5ff2d3e999153e2b955d7da9","slug":"parents-will-also-use-disha-app-in-council-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में अब अभिभावक भी लेंगे 'दीक्षा', प्रशासन ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में अब अभिभावक भी लेंगे 'दीक्षा', प्रशासन ने दिए निर्देश
Mon, 04 Jan 2021 02:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Jan 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में दीक्षा एप को बढ़ावा देने व अधिक से अधिक प्रयोग को लेकर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक छात्रों व अभिभावकों को प्रेरित करेंगे। प्रत्येक शिक्षक को अपने विद्यालय में अध्ययनरत अथवा आसपास के कम से कम दस ऐसे अभिभावक जो दीक्षा एप से न जुड़े हों को दीक्षा एप डाउनलोड कराते हुए एप के उपयोग के लिए तैयार करेंगे। साथ ही ऐसे छात्रों-अभिभावकों को दीक्षा एप के प्रयोग की विधियों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
शासन का मानना है कि अभी भी लगभग 1.80 करोड़ परिषदीय विद्यालयों एवं निजी विद्यालयों के लगभग दो करोड़ छात्रों के सापेक्ष महज तीस से चालीस फीसद छात्रों-अभिभावकों द्वारा दीक्षा एप का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में यह पहल दीक्षा एप के अधिक से अधिक प्रयोग को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगा। विभाग ने दीक्षा पोर्टल पर दैनिक एक करोड़ कटेंट प्ले का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
इस संबंध में बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि महानिदेशक के पत्र को गंभीरता से लेते हुए सभी खंड शिक्षाधिकारियों से अपने-अपने ब्लाकों के शिक्षकों से कम से कम दस छात्रों-अभिभावकों को दीक्षा एप डाउनलोड कराने व उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी है दीक्षा एप
दीक्षा एप छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी है। इसके जरिये छात्र सभी कक्षाओं एवं विषयाों के इच्छित टापिक से संबंधित डिजिटल कंटेंट सर्च कर सकते हैं। इसका निशुल्क उपभोग कर ज्ञानार्जन किया जा सकता है।