{"_id":"5f77033c8ebc3e9be9186002","slug":"parents-protested-against-private-schools-for-school-fee-rani-laxmibai-park-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल फीस माफी के लिए अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, कहा- 'योगी जी फीस फीस माफ करो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल फीस माफी के लिए अभिभावकों ने किया प्रदर्शन, कहा- 'योगी जी फीस फीस माफ करो'
Fri, 02 Oct 2020 04:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Oct 2020 04:08 PM IST
सार
- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभावकों ने नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में दिया धरना
- स्कूल प्रबंधन पर लगाया फीस जमा कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन
नगर निगम लक्ष्मी बाई पार्क में प्रदर्शन कर रहे अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्कूल फीस जमा कराने के लिए प्राइवेट स्कूल प्रबंधन की ओर से बनाए जा रहे दबाव के विरोध में अभिभावकों ने शुक्रवार को नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन
इस दौरान अभिभावकों ने नो स्कूल नो फीस, स्कूल जब से फीस तब से, शिक्षा का व्यापार और ऑनलाइन क्लास बंद करने का नारा लगाया। अभिभावकों ने कहा कि कोरोना संकट की वजह से दो वक्त की रोटी के लाले पड़े हैं। मगर सरकार अभिभावकों को स्कूल फीस में कोई छूट देने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि स्कूल संचालक मनमानी पर उतर आए हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अभिभावक विचार के जिलाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि प्राइवेट स्कूल अपने छात्रों को बिना शिक्षण के ही शुल्क जमा कराने का दबाव बना रहे हैं। ऑनलाइन क्लास के नाम पर महज खानापूरी की जा रही है। इसकी एवज में फीस में कोई छूट नहीं दी जा रही है। ऑनलाइन पढ़ाई को तो सस्ता होना चाहिए। मगर स्कूल इसके नाम पर फीस जमा कराने के लिए अभिभावकों का मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री विनीत कपूर ने कहा कि गांधी जी की नीतियों पर चलते हुए अपनी बात को सरकार तक पहुंचाने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने कहा कि जब तक स्कूल अपनी मनमानी बंद नहीं कर देते हैं। तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में विजय शंकर नाथ, नितिन जायसवाल, प्रदीप पांडेय, संदीप श्रीवास्तव, आनंद, राहुल सिंह, रितेश, रिकी सोनकर, आदित्य, रेनु, ममता आदि मौजूद रहे।