फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Parents behind in getting children vaccinated

कैसे होगा कोरोना पर वार: बच्चों को टीका लगवाने में पीछे रहे अभिभावक, नौ हजार से अधिक छूट गए बच्चे

Wed, 23 Feb 2022 02:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Feb 2022 02:19 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि सर्वे में यह बात सामने आई है कि 398 बच्चों के अभिभावकों ने उन्हें टीका नहीं लगवाया है। इन बच्चों को मिशन इंद्रधनुष के तहत सात मार्च से टीका लगाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा नौ हजार अन्य बच्चे और तीन हजार गर्भवती हैं, जिन्हें भी टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Parents behind in getting children vaccinated
कोराना वैक्सीन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बच्चों के नियमित टीकाकरण में अभिभावक पीछे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में यह बात सामने आई है कि 398 बच्चों के अभिभावकों ने बुखार और अन्य बीमारी होने का हवाला देते हुए टीका नहीं लगवाया है। इन बच्चों को अब मिशन इंद्रधनुष के तहत सात मार्च से टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जिले में कोरोना महामारी के बीच नियमिट टीकाकरण से छूटे बच्चों का सर्वे कराया था। सर्वे में नौ हजार से अधिक बच्चे और तीन हजार से अधिक गर्भवती टीकाकरण से वंचित मिलीं। इनमें 398 बच्चे ऐसे मिले, जिनके अभिभावकों की वजह से उन्हें टीका नहीं लग सका।
विज्ञापन


इस बीच जब स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी ली तो अभिभावकों ने बताया कि टीका लगवाने से बच्चों को बुखार हो जाता है, ऐसे में बच्चे को ज्यादा दिक्कत होगी। इसलिए टीका नहीं लगवाया। इसके अलावा कुछ ने बताया कि टीका लगने से हाथों में धब्बे पड़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में इतने बच्चों को नहीं लगा नियमित टीका

पाली- 55
गगहा- 31
ब्रह्मपुर- 21
सरदार नगर- 11
जंगल कौड़िया- 18
कैंपियरगंज- 06
बांसगांव- 56
खजनी- 32
सहजनवां- 29
खोराबार- 36
दीवान बाजार- 14
तुर्कमानपुर- 24
गोरखनाथ- 48
हुमायूंपुर- 05
जटेपुर- 12

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि सर्वे में यह बात सामने आई है कि 398 बच्चों के अभिभावकों ने उन्हें टीका नहीं लगवाया है। इन बच्चों को मिशन इंद्रधनुष के तहत सात मार्च से टीका लगाया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा नौ हजार अन्य बच्चे और तीन हजार गर्भवती हैं, जिन्हें भी टीका लगाया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed