फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pankaj Chaudhary and Kamlesh Paswan take oath in Modi cabinet from Gorakhpur

UP: मोदी मंत्रिमंडल में पंकज चौधरी व कमलेश पासवान ने भी ली शपथ,गोरखपुर मंडल से यूपी सीएम,केंद्र में दो मंत्री

Mon, 10 Jun 2024 10:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 10 Jun 2024 10:44 AM IST
सार

वर्ष 2002 से कमलेश पासवान ने राजनीति शुरू कर थी और मानीराम विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उनके पिता दिवंगत ओम प्रकाश पासवान भी मानीराम से विधायक थे।

विज्ञापन
Pankaj Chaudhary and Kamlesh Paswan take oath in Modi cabinet from Gorakhpur
पंकज चौधरी (बाएं) व कमलेश पासवान (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल में गोरखपुर मंडल से दो सांसदों को मंत्री बनाया गया है। महराजगंज के सात बार के सांसद और पिछली बार मंत्रिमंडल में शामिल केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और बांसगांव से चौथी बार सांसद चुने गए कमलेश पासवान ने शपथ लिया है।

विज्ञापन


2009 के चुनाव में बांसगांव से भाजपा के टिकट पर मैदान में उतरे कमलेश पासवान ने बसपा के श्रीनाथ को 52787 मतों से हराया। 2014 के चुनाव में जीत के अंतर का रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने बसपा के सदल प्रसाद को 189516 मतों के भारी अंतर से हराया था।
विज्ञापन


वर्ष 2002 से कमलेश पासवान ने राजनीति शुरू कर थी और मानीराम विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। उनके पिता दिवंगत ओम प्रकाश पासवान भी मानीराम से विधायक थे। सपा के प्रदेश महासचिव रहे ओम प्रकाश पासवान की हत्या बांसगांव में चुनावी सभा के दौरान कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे बांसगांस सुरक्षित सीट से सांसद लड़ने वाले थे। उनकी हत्या के बाद सपा ने उनकी पत्नी सुभावती पासवान को चुनाव लड़ाया और वह सांसद चुनी गई। उस दौरान कमलेश की उम्र कम थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed