फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Panchayat elections 2021 BJP SP BSP and Congress parties claim will win in election

गोरखपुर: पंचायत चुनाव को लेकर सभी दलों का दावा, चुनाव में उनका लहरेगा परचम

Wed, 03 Mar 2021 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Mar 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections 2021 BJP SP BSP and Congress parties claim will win in election
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के साथ ही भाजपा ने पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तरह हर बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने का फैसला किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि जिला पंचायत वार्डों का चुनाव दमदारी से लड़ा जाएगा। चुनाव में जीत के बाद गोरखपुर, आजमगढ़ व बस्ती मंडल के ज्यादातर जिलों में भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी बहुत पहले से चल रही है। जिला पंचायत वार्ड स्तर तक की बैठकें हो चुकी हैं। अब प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज की जाएगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष का कहना है कि प्रत्याशी बनाने में कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पांच से 10 मार्च तक ग्राम पंचायत स्तर की बैठकें होंगी। इसमें बूथ समितियों के पदाधिकारी, बूथ पर निवास करने वाले भाजपा के मंडल व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव जीतने के मुद्दे पर विचार विमर्श कर रणनीति बनाएंगे। बैठक में गांव के सामाजिक समीकरण को समझते हुए सामाजिक टोली और संपर्क टोली बनाई जाएगी। मतदाता सूची के अनुसार पन्ना प्रमुख के नाम को अंतिम रूप देना है। पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुसार पंचायत चुनाव में पन्ना प्रमुख की पद्धति अपनाई जाएगी। अब तक इसका प्रयोग लोकसभा और विधानसभा चुनाव में ही होता रहा है। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष की देखरेख में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा : जिले स्तर पर तैयारी पूरी, पार्टी के दिशा निर्देश का इंतजार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है, मगर जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी का दावा है कि पार्टी ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर प्रत्याशी उतारेगी। जिलाध्यक्ष के मुताबिक सभी के नाम तय हो गए हैं, मगर इसकी घोषणा पार्टी से निर्देश मिलने के बाद की जाएगी। जिलाध्यक्ष का कहना है कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया गया है। पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर 2022 की जीत की राह प्रशस्त करेगी।

'पंचायत चुनाव में मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस'
पंचायत चुनाव कांग्रेस पार्टी दमदारी के साथ लड़ेगी। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशानुसार जल्द ही कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार के पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी अच्छा परिणाम हासिल करेगी। किसान, युवा ही नहीं आम आदमी भी केंद्र और प्रदेश सरकार के कामकाज व कार्यप्रणाली से नाखुश हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में फिर से अपना विश्वास जताना शुरू कर दिया है। पंजाब में आयोजित निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी की एकपक्षीय जीत समाज के सभी वर्ग में पार्टी के प्रति विश्वास का प्रमाण है। उत्तरप्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के जरिये फिर से अपनी पुरानी ताकत हासिल कर ली है। उत्तरप्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुत ही बेहतर परिणाम हासिल करेगी।  

बसपा: कार्यकर्ताओं में उत्साह
मुख्य जोन इंचार्ज गोरखपुर मंडल वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी पूरी है। लगातार संगठन की बैठकें चल रही हैं। बूथ स्तर पर हमारा मजबूत संगठन खड़ा हो चुका है। कार्यकर्ता उत्साह में हैं। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। अब योग्य प्रत्याशियों का चयन जल्द ही कर लिया जाएगा। चुनाव में हम बेहतर परिणाम हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed