{"_id":"5eecb96d258c4e00052f2a3a","slug":"pac-jawan-got-corona-positive-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पीएसी जवान निकला कोरोना पॉजिटिव, इस वजह से मुश्किल में फंसा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पीएसी जवान निकला कोरोना पॉजिटिव, इस वजह से मुश्किल में फंसा परिवार
Fri, 19 Jun 2020 06:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:42 PM IST
सार
- नमूना देने के बाद चला आया था अपने घर
- परिवार के पांच सदस्यों का लिया गया नमूना
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी में तैनात शहर के रहने वाले पीएसी जवान की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी लखनऊ सीएमओ ने गोरखपुर सीएमओ को देते हुए परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके आवास आदर्श नगर सिघाड़िया टुकड़ा नंबर दो पहुंचकर घर के पांच परिवार का नमूना लेकर जांच के लिए बीआरडी भेजा है। साथ ही जवान को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिजनों को 100 बेड टीबी अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आदर्श नगर सिघाड़िया टुकड़ा नंबर दो के रहने वाले 53 वर्षीय पीएसी जवान बाराबंकी में तैनात है। 17 जून को जवान का नमूना लखनऊ में लिया गया था। नमूना देने के बाद वह उसी दिन अपने घर आ गए थे।
विज्ञापन
इस बीच शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसकी जानकारी जैसे ही लखनऊ सीएमओ को हुई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सीएमओ गोरखपुर को दी। सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को जवान के घर भेजकर परिजनों का नमूना लेने का निर्देश दिया।
टीम के फार्मास्टिस सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर जवान की पत्नी, बेटी, बेटा सहित एक अन्य युवक का नमूना लेकर जांच के लिए बीआरडी भेज दिया है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि जवान को रेलवे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही जवानों के परिजनों को 100 बेड टीबी अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया है।