कोरोना अलर्ट: गोरखपुर में ऑक्सीजन प्लांट की फिर से होगी जांच, इस वजह से लिया गया फैसला
दो दिनों के अंदर कमेटी ऑक्सजीन प्लांट की जांच करेगी। कोरोना के बढ़ते केस की वजह से यह फैसला लिया गया है। एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज समेत 14 स्वास्थ्य केंद्रों पर 17 प्लांट लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण के बीच डीएम ने फैसला लिया है की जो भी ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। उनकी फिर से जांच कराई जाए। कोई भी कमी मिलने पर उसे तत्काल ठीक कराया जाए, जिससे की मरीजों को ऑक्सीजन की बेहतर सुविधा मिल सके। डीएम के निर्देश के बाद सीएमओ ने छह एसीएमओ की कमेटी बनाई है। कमेटी अलग-अलग केंद्रों पर लगे ऑक्सीजन प्लांट की जांच करेगी।
जानकारी के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत से पूरे जिले में हाहाकर मच गया था। 45 दिनों के अंदर स्थिति ऐसी हो गई थी कि लोगों को एक-एक सिलिंडर के लिए परेशान होना पड़ा था। इसे देखते हुए शासन ने अस्पतालों में प्लांट लगाने के निर्देश दिए।
इसके बाद से एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, रेलवे अस्पताल, होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज बड़हलगंज समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 17 लगाए गए हैं। इनकी दो बार जांच भी कराई गई। जांच में प्लांटों से ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर मिली। इन सबके बीच एक बार फिर जब संक्रमण का मामला बढ़ने लगा तो डीएम ने प्लांट की वास्तविक स्थिति जानने के निर्देश दिए हैं।
इनको सौंपी गई है जिम्मेदारी
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि कुल छह एसीएमओ की तीन टीमें बनाई गई हैं। सभी को अलग-अलग प्लांटों की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें डॉ एएन प्रसाद, डॉ गणेश यादव को बड़हलगंज, बांसगांव, हरनही, पिपरौली, सहजनवां, डॉ एके प्रसाद और डॉ विनय पांडेय को चौरी-चौरा, 100 बेड टीबी अस्पताल, एम्स, जिला अस्पताल, डॉ नंद कुमार और डॉ एके चौधरी को कैंपियरगंज, चरगांवा, जिला महिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और रेलवे अस्पताल में लगे प्लांटों की जांच करनी है।
इन स्थानों पर तैयार हो गए ऑक्सीजन
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज- 1000 एलएमपी (लीटर प्रति मिनट)- 1000 बेड
- जिला अस्पताल- 1960- बेड- 305
- महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में- 600- बेड-200
- चौरीचौरा सीएचसी- 500- बेड-50
- 100 बेड टीबी अस्पताल- 400- बेड-100
- कैंपियरगंज सीएचसी- 300- बेड- 60
- हरनही सीएचसी- 300- बेड-50
- एम्स- 400- बेड-100
- होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज बड़हलगंज- 300- बेड-100
- सहजनवां सीएचसी- 333- बेड-30
- चरगांवा सीएचसी- 250-बेड- 30
- पिपरौली सीएचसी- 333- बेड-30
- महिला अस्पताल- 1000- बेड-200
- बासगांव सीएचसी- 166-बेड- 30
सीएमओ डॉ आशुतोष दुबे ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले 15 तैयार हो चुके हैं। इनकी जांच की जा चुकी है। डीएम के निर्देश के बाद फिर से एसीएमओ प्लांट की जांच करेंगे। दो दिनों के अंदर जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है।