{"_id":"60e8f649d61fbb4845326280","slug":"owner-killing-case-father-killed-daughter-due-to-talk-with-boyfriend-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: फोन पर प्रेमी से बात करना युवती को पड़ा भारी, नाराज पिता ने दी रूह कंपाने वाली मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग: फोन पर प्रेमी से बात करना युवती को पड़ा भारी, नाराज पिता ने दी रूह कंपाने वाली मौत
Sat, 10 Jul 2021 08:05 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Jul 2021 08:05 AM IST
सार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की हुई पुष्टि। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता पर दर्ज किया केस।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली क्षेत्र के करौता गांव की युवती फोन पर प्रेमी से बात कर रही थी। पिता ने डांटा लेकिन वह फोन पर बात करने में मशगूल रही। इस बात से नाराज पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को दफन कर दिया। पुलिस की जांच में यही बात सामने आई। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया।
चौकी इंचार्ज कांटे चंदन कुमार ने बताया कि करौता गांव निवासी साहेब आलम की 18 वर्षीय पुत्री सफीना खातून की मृत्यु के कारणों के संबंध में जांच की गई।
जांच में पाया कि सफीना का किसी युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतका अपने प्रेमी से वर्षों से मोबाइल पर घंटों बात करती थी। यह बात उसके पिता साहेब आलम को काफी नागवार लगी। समाज में भी पिता की काफी बेइज्जती हो रही थी। पिता के समझाने पर भी सफीना अपनी आदत एवं हरकतों से बाज नहीं आ रही थी।

30 जून की रात्रि नौ से दस बजे के बीच सफीना अपने प्रेमी से काफी देर से बात कर रही थी। इससे नाराज पिता साहेब आलम ने उसे डांटा- फटकारा, लेकिन वह नहीं मानी। उसके बाद पिता ने बेटी की बेरहमी से पिटाई की और गला दबाकर हत्या कर दी।
साक्ष्य मिटाने के लिए शव को अगले दिन एक जुलाई को गांव के उत्तर तरफ बागीचे में स्थित कब्रिस्तान में ले जाकर दफन कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि चौकीदार ने युवती की संदिग्ध हाल में मौत होने की सूचना दी। उसने प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की। इसलिए कब्र खोदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। जांच में ऑनर किलिंग की बात सामने आई है। चौकी इंचार्ज कांटे की तहरीर पर पिता साहेब आलम के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी करके जल्द ही जेल भेज दिया जाएगा।