फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Over 60 years old coroners will be examined from outside

60 साल के ऊपर बाहर से आए बुजुर्गों की होगी कोरोना जांच

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Over 60 years old coroners will be examined from outside
60 साल के ऊपर बाहर से आए बुजुर्गों की होगी कोरोना जांच स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिया गया फैसला विभाग तैयार कर रहा ऐसे लोगों की सूची अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कम्युनिटी में संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। हाल के दिनों में मुंबई, दिल्ली, गुजरात सहित अन्य शहरों से आए 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों की कोरोना जांच का फैसला लिया गया है। क्योंकि अब तक जितने भी मरीज मिले हैं, सभी बाहर से ही आए हैं। इसके लिए गांव-गांव में बुजुर्गों की सूची तैयार की जा रही है। जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वजह से प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा की मुश्किलें बढ़ गई है। अब तक जितने भी मरीज मिले हैं, उनमें 95 प्रतिशत मरीज मुंबई के हैं, जबकि पांच प्रतिशत में दिल्ली, गुजरात और चेन्नई के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा जिले में सवा लाख लोग गैर प्रांतों से आए हैं। इनमें सभी की जांच भी नहीं हो सकी। कोरोना संक्रमण का असर बुजुर्गों पर ज्यादा है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग जिले के प्रत्येक गांव में बाहर से आए बुजुर्गों की तलाश में जुट गई है। इन बुजुर्गों की जानकारी के लिए निगरानी समितियां, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वास्थ्य टीमें लगाई गई हैं। अब नए सिर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की 38 व मोबाइल मेडिकल यूनिट की पांच टीमों को भी गांवों में लगा दिया गया है। ये टीमें निगरानी समितियों की मदद से बाहर से आए लोगों के स्वास्थ्य व ब्लड प्रेशर की जांच करने के साथ ही 60 वर्ष व इससे ऊपर के लोगों की सूची भी तैयार कर रही हैं। ------- सामुदायिक संक्रमण रोकने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके लिए अब राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम व मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीमें भी लगा दी गई हैं। इसके अलावा निगरानी समितियां, आशा और आंगनबाड़ी वर्कर भी लगाई गई है।  डॉ. श्रीकांत तिवारी, सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed