{"_id":"69864a3fc1c009e2a208d432","slug":"over-100-ddu-students-crack-ugc-net-jrf-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1221316-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: यूजीसी नेट-जेआरएफ में डीडीयू के 100 से अधिक छात्रों ने हासिल की सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: यूजीसी नेट-जेआरएफ में डीडीयू के 100 से अधिक छात्रों ने हासिल की सफलता
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने दिसंबर 2025 में आयोजित यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। हाल ही में घोषित परिणामों के अनुसार विश्वविद्यालय के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने नेट, जेआरएफ एवं पीएचडी पात्रता परीक्षा में सफलता अर्जित की है। इसमें 20 से अधिक विद्यार्थियों का चयन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए हुआ है।
चयनित जेआरएफ शोधार्थियों को यूजीसी की ओर से शोध अवधि में फेलोशिप प्रदान की जाएगी। वहीं, 60 से अधिक सहायक आचार्य पात्रता नेट में चयनित हुए। शेष ने पीएचडी पात्रता में जगह बनाई है। परिणाम में बड़ी उपलब्धि के रूप में भूगोल विभाग के शोधार्थी विशाल सिंह ने यूजीसी-जेआरएफ मेरिट सूची में 11वां स्थान प्राप्त किया है। विषयवार परिणामों में हिंदी से सर्वाधिक 20 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें चार विद्यार्थियों ने जेआरएफ प्राप्त की है।
इसके अलावा राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, इतिहास एवं प्राचीन इतिहास सहित अन्य विषयों में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अंग्रेजी विभाग के सफल अभ्यर्थियों में छात्राओं की संख्या सर्वाधिक है।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विश्वविद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया। सफल अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों के अध्यक्ष, शिक्षकों एवं डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे ने भी बधाई दी।