{"_id":"60deed4d8ebc3ee2225b5445","slug":"outpost-in-charge-who-left-fake-rto-by-taking-bribe-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: रिश्वत लेकर फर्जी आरटीओ को छोड़ दिए थे पुलिस अधिकारी, दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: रिश्वत लेकर फर्जी आरटीओ को छोड़ दिए थे पुलिस अधिकारी, दर्ज हुआ मुकदमा
Fri, 02 Jul 2021 04:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Jul 2021 04:11 PM IST
सार
फर्जी आरटीओ बने लोगों की पुलिस ने पिटाई कर, रिश्वत के रूप में पचास हजार रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रकों से वूसली करने वाले फर्जी आरटीओ से रिश्वत लेकर छोड़ने वाले दरोगा और दो मुख्य आरक्षियों के खिलाफ एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के आदेश पर मईल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। इन पुलिसकर्मियों ने गूगल पे के जरिए घूस लेने के बाद बिना कार्रवाई के छोड़ दिया था।
विज्ञापन
मईल थान क्षेत्र के भागलपुर पेट्रोल पंप के पास 30 मई की आधी रात में नीली बत्ती लगाकर चार पहिया वाहन सवार तीन लोग ट्रकों से वसूली कर रहे थे। इसी दौरान गश्त पर निकले मुख्य आरक्षी और सिपाही ट्रकों का जाम देख और ट्रक चालकों की वूसली की शिकायत मिली।
विज्ञापन
इस दौरान वसूली कर रहे लोगों पर पुलिस को शक हुआ तो तीनों को थाने पर लेकर आ गए। इसके बाद फर्जी आरटीओ बने लोगों की पुलिस ने पिटाई कर, रिश्वत के रूप में पचास हजार रुपये की मांग करने लगे। पुलिस की पिटाई शिकार हुए रजत मिश्र निवासी खोजवा बाजार वाराणासी का आरोप है दीवान कमलेश यादव ने पॉकेट तलाशी के नाम पर 7200 रुपये निकाल लिए और भागलपुर चौकी के प्रभारी अमित पांडेय पैसों की डिमांड करने लगे।
विज्ञापन
इस पर उसने अपने रिश्तेदार दुर्गेश कुमार मिश्र से गूगल पे के जरिए थाने के दीवान उदय राय के खाते में दस हजार रुपये डलवा दिए। इसके बाद पुलिस ने बिना कार्रवाई फर्जी आरटीओ को पुलिस ने छोड़ दिया। इस मामले की शिकायत रजत ने पुलिस अधीक्षक से किया।
मामले की जांच के बाद एसपी ने दरोगा सहित दो मुख्य आरक्षियों पर शुक्रवार की सुबह मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर अमित पांडेय, कमलेश यादव और उदय राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम सहित अन्य धारओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।