फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Orphan children will get preference in admission in Kendriya Vidyalaya

खुशखबर: केंद्रीय विद्यालय में अनाथ बच्चों को प्रवेश में मिलेगी वरीयता, पीएम केयर चाइल्ड स्कीम के अंतर्गत मिलेगा लाभ

Thu, 05 May 2022 03:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 05 May 2022 03:09 PM IST
सार

एयरफोर्स केंद्रीय विद्यालय नंबर एक प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना महामारी में जिन बच्चों के सिर से माता और पिता दोनों का साया उठ गया है। उन बच्चों को केंद्रीय विद्यालयों में पीएम केयर चाइल्ड स्कीम के तहत प्रवेश में प्राथमिकता मिलेगी। इसे लेकर केवीएस ने गाइडलाइंस जारी कर दी है।

विज्ञापन
Orphan children will get preference in admission in Kendriya Vidyalaya
गोरखपुर केंद्रीय विद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना महामारी से अपने माता-पिता खो चुके बच्चों को केंद्रीय विद्यालयों में अब प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश मिलेगा। पीएम केयर चाइल्ड स्कीम के अंतर्गत बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। हर केंद्रीय विद्यालय में अधिकतम 10 बच्चे और हर क्लास में दो बच्चों का प्रवेश होगा।

विज्ञापन


पीएम केयर स्कीम में के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों की ट्यूशन फीस, कंप्यूटर फंड पहली से 12वीं तक सरकार द्वारा वहन की जाएगी। स्कीम के अंदर प्रवेश लेने वाले बच्चों की सूची डीएम के अनुमोदन के बाद विद्यालयों को भेजी जाएगी। प्रवेश के लिए किसी अभ्यर्थी को विद्यालय का चक्कर नहीं लगाना है।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के एडमिशन के लिए संशोधित गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर अभिभावक और विद्यार्थी गाइडलाइंस पढ़ सकते हैं। नई गाइडलाइंस के अनुसार एकेडमिक 2022-23 में केंद्रीय विद्यालयों में एमपी कोटे से अब एडमिशन नहीं होंगे। केंद्रीय विद्यालयों में सांसदों का विवेकाधीन कोटे को अब खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

केवीएस कर्मचारियों को भी मिल सकेगा प्रवेश
केंद्रीय विद्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों के बच्चों का भी केवीएस में एडमिशन हो सकेगा। इसके लिए उन्हें कोई एंट्रेंस नहीं देना होगा। लेकिन 9वीं में एंट्रेंस पास करना होगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन के मुताबिक जिन केंद्रीय कर्मचारियों की नौकरी के दौरान ही मौत हो गई थी, उनके बच्चों का भी केन्द्रीय विद्यालय में सीधा एडमिशन हो पाएगा।

एयरफोर्स केंद्रीय विद्यालय नंबर एक प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना महामारी में जिन बच्चों के सिर से माता और पिता दोनों का साया उठ गया है। उन बच्चों को केंद्रीय विद्यालयों में पीएम केयर चाइल्ड स्कीम के तहत प्रवेश में प्राथमिकता मिलेगी। इसे लेकर केवीएस ने गाइडलाइंस जारी कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed