फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ornament and cash looted

स्वर्ण व्यवसायी को पीट बाइक सवार तीन बदमाशों ने आभूषण और नकदी लूटे

Fri, 31 Jan 2020 11:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
ornament and cash looted
ठगी - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की रात में हाटा कोतवाली के झांगा बाजार से हाटा की ओर आ रहे एक स्वर्ण व्यवसायी को पीटकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने आभूषण और नकदी लूट लिए। इस बीच मदद करने पहुंचे एक अन्य युवक को भी बदमाशों ने घायल कर दिया। जानकारी होने पर एसपी भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


हाटा कोतवाली के गांव सिंहपुर के रहने वाले चंद्रभूषण वर्मा झंगा बाजार चौराहे पर सराफा की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की शाम को दुकान बंद कर वह घर जाने के लिए बाइक से निकले थे। बकराबाद पेट्रोल पंप से आगे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया और उनका बैग छीनने लगे।
विज्ञापन


चंद्र भूषण वर्मा के मुताबिक, विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। उस वक्त वहां से गुजर रहे बकराबाद निवासी विनोद कुमार भी बदमाशों से भिड़ गए, लेकिन बदमाशों ने असलहे के बट से प्रहार कर उनको चोटिल कर दिया। बदमाश सराफा व्यवसायी का बैग छीनकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर कुछ लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। व्यवसायी ने बताया कि उनके बैग में करीब एक लाख रुपये का आभूषण और 20 हजार रुपये नकद था। घटना की सूचना मिलने पर एसपी विनोद कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंचे और घटना के शीघ्र खुलासा के लिए एसओ को निर्देशित किया।

इस संबंध में कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed