{"_id":"69b873358ec344e3ea09b442","slug":"organizing-district-level-junior-sports-competitions-by-the-regional-sports-office-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1260420-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
गोरखपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में जिलास्तरीय जूनियर आयु वर्ग की जिम्नास्टिक, वाॅलीबाल, कुश्ती, बास्केटबॉल, कबड्डी व बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दमखम दिखाया।
जूनियर वर्ग वालीबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बाल बस्टर ने केंद्रीय विद्यालय को 25-09, 25-08 और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को 25-14, 25-17 से पराजित किया। एमपी इंटर कॉलेज ने अरिहंत क्लब को 25-10, 25-11 और सेंट्रीमेंट एकेडमी को 25-13, 15-12 से हराया।
लाॅज निपाल क्लब ने प्रज्ञा पब्लिक स्कूल को 25-22, 15-25, 25-23 से मात दी। बालिका वर्ग में लाॅज निपाल क्लब ने प्रज्ञान क्लब को 25-08, 25-12 से पराजित किया, जबकि रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जंगल धूषण को 25-11, 25-10 से हराया। एडी इंटर कॉलेज ने अरिहंत क्लब को 25-17, 25-15 से और दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज ने फ्रेंड्स क्लब को 25-19, 25-16 से पराजित किया। वॉलीबाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला वालीबॉल संघ के सचिव बीएन मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में बालक वर्ग के फ्लोर एक्सरसाइज में अरुण पासवान प्रथम, सुमित द्वितीय व अंश कुमार तृतीय रहे। स्टील रिंग में शिष्य राज, पैरलल बार्स में बादल, पामेल हॉर्स में आयुष कश्यप तथा टेबल वॉल्ट में ऋषि राज ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वॉल्टिंग टेबल में अंशिका प्रथम, सोनाली द्वितीय व दक्षिता यादव तृतीय रहीं। बैलेंसिंग बीम में आराध्या पासवान, अनइवन बार में पूनम तथा फ्लोर एक्सरसाइज में अवधी जैन ने पहला स्थान प्राप्त किया।
जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल बालक वर्ग में 57 किग्रा में अरविंद पाल, 61 किग्रा में अंकित यादव, 65 किग्रा में ज्वाला यादव, 70 किग्रा में विजय लाल यादव और 74 किग्रा में अजय पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 50 किग्रा में वंदना यादव, 55 किग्रा में खुशबू, 59 किग्रा में अनामिका साहनी, 62 किग्रा में शिखा शर्मा और 65 किग्रा में अंशिका यादव विजेता रहीं।
जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक एकल वर्ग में शुभम पांडेय प्रथम, यशराज गुप्ता द्वितीय और अनुराग यादव तृतीय रहे। युगल वर्ग में रुद्र व पीयूष सिंह की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका एकल वर्ग में शगुन सिंह प्रथम, आरोही सिंह द्वितीय और ईशी जायसवाल तृतीय रहीं। युगल वर्ग में शगुन सिंह व आरोही सिंह की जोड़ी विजेता रही।
कबड्डी में जंगल कौड़िया की टीम बनी चैंपियन
जूनियर कबड्डी बालक वर्ग के फाइनल में महंत अवेद्यनाथजी स्पोर्ट्स स्टेडियम जंगल कौड़िया ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर ए को 21-12 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
बास्केटबॉल में सेंट जोसेफ खोराबार और लक्ष्य एकेडमी की जीत
जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सेंट जोसेफ स्कूल खोराबार ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 32-05 से और रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को 37-10 से पराजित किया। बालक वर्ग में एलएफएस गीडा ने एलएफएस धरमपुर को 27-23 से, रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने सेंट जोसेफ गोरखनाथ को 47-08 से और लक्ष्य एकेडमी ने एलएफएस गीडा को 33-13 से हराया।