{"_id":"5ef41ba78ebc3e43067a6b20","slug":"order-for-disciplinary-action-against-chief-engineer-of-pwd-posted-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में तैनात PWD के मुख्य अभियंता के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में तैनात PWD के मुख्य अभियंता के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश, ये है पूरा मामला
Thu, 25 Jun 2020 09:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ/गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:06 AM IST
सार
- एसपी सिंह पर बिना स्रोत बताए लखनऊ में प्लॉट खरीदने का आरोप
- 200 वर्गमीटर के दो भूखंडों को मिलाकर अनधिकृत निर्माण भी कराया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता एसपी सिंह के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उन पर बिना स्रोत बताए लखनऊ में 200 वर्गमीटर का प्लॉट खरीदने और अवैध निर्माण करवाने का आरोप है।
विज्ञापन
शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि गोरखपुर में तैनात मुख्य अभियंता एसपी सिंह ने 3 अगस्त 2015 को लखनऊ के विनीत खंड गोमतीनगर में 200 वर्गमीटर का प्लॉट खरीदने की जानकारी विभाग को दी थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल का एक और भूखंड वहीं खरीदा, लेकिन इसकी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
वहीं, एसपी सिंह ने इसे साजिश बताया है। कहा, इतनी लंबी नौकरी में एक भी दाग नहीं है। अब प्रमोशन हो गया है। जल्द ही विभागाध्यक्ष बनना है। साजिशन बदनाम करने की कोशिश की जा रही है, ताकि विभागाध्यक्ष बनने से रोका जा सके।
विज्ञापन