{"_id":"64b0f73ae7ef0a76770d1e97","slug":"order-for-advance-investigation-in-gangster-case-against-mafia-vinod-2023-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: माफिया विनोद के खिलाफ गैंगस्टर केस में अग्रिम विवेचना का आदेश, 50 हजार रुपये का है इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: माफिया विनोद के खिलाफ गैंगस्टर केस में अग्रिम विवेचना का आदेश, 50 हजार रुपये का है इनामी
Fri, 14 Jul 2023 12:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:50 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि माफिया पर गैंगस्टर का केस कोतवाली थाने में दर्ज हैं। उसके अपराध से संपत्ति अर्जित करने की जानकारी होने पर कानूनी प्रक्रिया कर अग्रिम विवेचना पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर संपत्तियों को जब्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजेंगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
माफिया विनोद उपाध्याय। (file)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंगदारी और धमकी देने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी माफिया विनोद उपाध्याय के गैंगस्टर केस की अग्रिम विवेचना शुरू कर दी गई है। कोतवाली थाने में वर्ष 2020 में गैंगस्टर का केस कर पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी थी, लेकिन उसके संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
अब मुखबिर की सूचना पर उसके अपराध से अर्जित संपत्तियों की जानकारी होने पर पुलिस ने कोर्ट से कानूनी प्रक्रिया कर अग्रिम विवेचना का आदेश हासिल कर लिया है। पुलिस मुकदमे की दोबारा विवेचना करके माफिया की चिह्नित संपत्ति को जब्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से अयोध्या जिले के माया बाजार स्थित उपाध्याय के पुरवा का निवासी माफिया विनोद उपाध्याय का नाम जिले के टॉप 10 व प्रदेश के 61 माफिया की सूची में शामिल है। गुलरिहा व शाहपुर थाने में रंगदारी, धमकी व जालसाजी का केस दर्ज होने के बाद अपने भाई और सहयोगियों संग दो माह से फरार है। आइजी रेंज जे. रविंद्र ने माफिया के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसके भाई पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, लेकिन माफिया और उसके भाई को पुलिस पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: मरीज-एंबुलेंस माफिया: बीआरडी में तमाम जगह लिखा है, दलालों के झांसे में न आएं... वहीं हो रही झांसेबाजी
इसी बीच 20 दिन पहले जीडीए ने बिना मानचित्र के बने माफिया के फार्म हाउस व उसके भाई संजय का घर गिरा दिया। पुलिस की टीम गोरखपुर,देवरिया व लखनऊ में छापेमारी कर रही है। पुलिस की जांच में विनोद व उसके साथियों की अपराध से अर्जित संपत्ति के बारे जानकारी मिली है। इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए पुलिस ने 21 जुलाई 2021 को कोतवाली थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की अग्रिम विवेचना शुरू कर दी है। इस मुकदमे में विनोद समेत पांच लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया गया है।