फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Order for advance investigation in gangster case against Mafia Vinod

Gorakhpur: माफिया विनोद के खिलाफ गैंगस्टर केस में अग्रिम विवेचना का आदेश, 50 हजार रुपये का है इनामी

Fri, 14 Jul 2023 12:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 14 Jul 2023 12:50 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि माफिया पर गैंगस्टर का केस कोतवाली थाने में दर्ज हैं। उसके अपराध से संपत्ति अर्जित करने की जानकारी होने पर कानूनी प्रक्रिया कर अग्रिम विवेचना पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर संपत्तियों को जब्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजेंगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Order for advance investigation in gangster case against Mafia Vinod
माफिया विनोद उपाध्याय। (file) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रंगदारी और धमकी देने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी माफिया विनोद उपाध्याय के गैंगस्टर केस की अग्रिम विवेचना शुरू कर दी गई है। कोतवाली थाने में वर्ष 2020 में गैंगस्टर का केस कर पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी थी, लेकिन उसके संपत्तियों का ब्योरा जुटाकर कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


अब मुखबिर की सूचना पर उसके अपराध से अर्जित संपत्तियों की जानकारी होने पर पुलिस ने कोर्ट से कानूनी प्रक्रिया कर अग्रिम विवेचना का आदेश हासिल कर लिया है। पुलिस मुकदमे की दोबारा विवेचना करके माफिया की चिह्नित संपत्ति को जब्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से अयोध्या जिले के माया बाजार स्थित उपाध्याय के पुरवा का निवासी माफिया विनोद उपाध्याय का नाम जिले के टॉप 10 व प्रदेश के 61 माफिया की सूची में शामिल है। गुलरिहा व शाहपुर थाने में रंगदारी, धमकी व जालसाजी का केस दर्ज होने के बाद अपने भाई और सहयोगियों संग दो माह से फरार है। आइजी रेंज जे. रविंद्र ने माफिया के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसके भाई पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, लेकिन माफिया और उसके भाई को पुलिस पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मरीज-एंबुलेंस माफिया: बीआरडी में तमाम जगह लिखा है, दलालों के झांसे में न आएं... वहीं हो रही झांसेबाजी

 

इसी बीच 20 दिन पहले जीडीए ने बिना मानचित्र के बने माफिया के फार्म हाउस व उसके भाई संजय का घर गिरा दिया। पुलिस की टीम गोरखपुर,देवरिया व लखनऊ में छापेमारी कर रही है। पुलिस की जांच में विनोद व उसके साथियों की अपराध से अर्जित संपत्ति के बारे जानकारी मिली है। इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए पुलिस ने 21 जुलाई 2021 को कोतवाली थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की अग्रिम विवेचना शुरू कर दी है। इस मुकदमे में विनोद समेत पांच लोगों को पुलिस ने आरोपी बनाया गया है।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि माफिया पर गैंगस्टर का केस कोतवाली थाने में दर्ज हैं। उसके अपराध से संपत्ति अर्जित करने की जानकारी होने पर कानूनी प्रक्रिया कर अग्रिम विवेचना पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर संपत्तियों को जब्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजेंगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed