फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Opposition parties continued doing politics, PM Modi fulfilled the dream of Ram devotees

Gorakhpur News: विपक्षी पार्टियां करती रहीं राजनीति, पीएम मोदी ने किया रामभक्तों का सपना पूरा

Mon, 22 Jan 2024 03:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 22 Jan 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Opposition parties continued doing politics, PM Modi fulfilled the dream of Ram devotees
- गोरखपुर पहुंचे चिराग पासवान बोले-अगर पिछली सरकारों में चाहत होती तो पहले ही बन गया होता राम मंदिर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। धर्म आस्था का विषय है, इसे लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राम मंदिर को लेकर दशकों से राजनीति होती रही है। पहले इसकी जमीन और अब निर्माण को लेकर राजनीति हो रही है जो पूरी तरह गलत है। आज देश के इतिहास में एक बड़ा अध्याय जुड़ रहा है, रामभक्तों का सपना पूरा हो रहा है। यह करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान है।
ये बातें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अयोध्या जाने से पूर्व गोरखपुर पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने कहीं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण और अब प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा सही मायने में कारसेवकों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि अगर पिछली सरकारों में चाहत होती तो पहले ही यह बन गया होता। पहले केवल राजनीति होती रही, किसी ने स्थायी समाधान के बारे में नहीं सोचा। कुछ लोग सनातन धर्म को बीमारी से जोड़ते हैं, रामचरितमानस को गाली देते हैं जो पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना सौभाग्य की बात
चिराग ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं जो रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का मौका मिल रहा है। अयोध्या पहले से काफी बदल गई है। पहले की अयोध्या और अब में बहुत अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed