{"_id":"6188e92b259b7f6b5d091a45","slug":"operation-of-e-buses-not-start-in-gorakhpur-even-after-month-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: एक माह बाद भी गोरखपुर में शुरू नहीं हो पाया ई-बसों का संचालन, शासन ने जिम्मेदार कंपनी को दी कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: एक माह बाद भी गोरखपुर में शुरू नहीं हो पाया ई-बसों का संचालन, शासन ने जिम्मेदार कंपनी को दी कार्रवाई की चेतावनी
Mon, 08 Nov 2021 02:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 08 Nov 2021 02:38 PM IST
सार
वैसे ई-बसों का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो पाने के लिए नगर निगम भी कम जिम्मेदार नहीं है। उसकी तरफ से की जाने वाली तैयारियां भी पूरी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरी झंडी दिखाने के एक माह बाद भी गोरखपुर शहर में ई-बसें नहीं चल पाई हैं। अब एडिशनल चीफ सेक्रेटरी नगर विकास डॉ. रजनीश दुबे ने बसों के संचालन के लिए जिम्मेदार कंपनी पीएमआई को 15 नवंबर तक इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन तैयार नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि इसके बाद पीएमआई ने अपने कार्य में तेजी लाई है। कंपनी का दावा है कि 15-16 दिसंबर तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
वैसे ई-बसों का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो पाने के लिए नगर निगम भी कम जिम्मेदार नहीं है। उसकी तरफ से की जाने वाली तैयारियां भी पूरी नहीं हुई हैं। नगर निगम ने अब एप्रोच सड़क के निर्माण का काम शुरू किया है। यह काम कब पूरा होगा कहा नहीं जा सकता। वैसे निगम के अधिकारी इसे जल्द ही पूरा करने का दावा करते हैं। वहीं, ई-बसों के संचालन में तकनीकी दिक्कत की भी आशंका जताई जा रही हैं। हालांकि नगर निगम के अधिकारी इससे भी इनकार करते हैं। उनका कहना है कि शहर की सड़कें लो फ्लोर बसों के संचालन के लए एकदम उपयुक्त हैं। जानकार कहते हैं कि सड़कें लो फ्लोर बसों के लिए कितनी उपयुक्त हैं यह तो बसों के सड़क पर चलने के बाद ही पता चलेगा।
बता दें कि बीती छह अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर सहित प्रदेश के सात नगर निगमों में चलने वाली ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। गोरखपुर में चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा नहीं होने की वजह से अब तक ई-बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलनी हैं। इनमें से 15 आ भी चुकी हैं। इन बसों को नौसड़ बस स्टेशन में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
साइट इंजीनियर पवन कुमार ने बताया कि 15-16 नवंबर तक चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम प्रशासन एवं शासन को अवगत कराया जा चुका है।
नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि एडिशनल चीफ सेक्रेटरी ने पिछली बैठक में पीएमआई कंपनी को चेेतावनी दी है कि 15 नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो कार्रवाई होगी। अगर कंपनी देर करती है तो उसके खिलाफ शासन को पत्र लिखा जाएगा।

इन रूटों पर चलनी हैं बसें
रूट नंबर- एक
महेसरा, बरगदवा तिराहा, इंडस्ट्रियल इस्टेट, गोरखनाथ हास्पिटल, गोरखनाथ मंदिर, गोरखनाथ फ्लाइओवर, तरंग क्रासिंग, धर्मशाला बाजार, यातायात तिराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, यूनिवर्सिटी चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कूड़ाघाट एम्स, नंदानगर, एयरपोर्ट
रूट नंबर- दो
झुंगिया बाजार, झुंगिया गेट, मेडिकल कॉलेज, मुगलहा, खजांची चौराहा, राप्तीनगर चौराहा, एचएन सिंह चौराहा, असुरन चौराहा, काली मंदिर, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, कमिश्नर कार्यालय, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, कूड़ाघाट, मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कालेज, रानीडीहा तिराहा
रूट नंबर- 3
गोरखनाथ हास्पिटल, गोरखनाथ मंदिर, गोरखनाथ फ्लाईओवर, तरंग क्रासिंग, धर्मशाला बाजार, यातायात तिराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, यूनिवर्सिटी चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज, दाउदपुर, रुस्तमपुर, महेवा मंडी, ट्रांसपोर्टनगर, नौसड़