{"_id":"633fd38f120bd225fa006aa9","slug":"open-history-sheet-of-four-including-suraj-accused-of-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फायरिंग के आरोपी सूरज समेत चार की खुली हिस्ट्रीशीट, DIG बंगला के पास चलाई थीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: फायरिंग के आरोपी सूरज समेत चार की खुली हिस्ट्रीशीट, DIG बंगला के पास चलाई थीं गोलियां
Fri, 07 Oct 2022 12:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:51 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर पुलिस ने चार बदमाशों को आपराधिक इतिहास के अनुरूप ए में डालकर हिस्ट्रीशीट खोली। सूरज सिंह वर्तमान में अपने साथियों संग जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में डीआईजी बंगले के पास नर्सिंग होम पर फायरिंग करने के आरोपी बेलघाट के सोपाई निवासी सूरज सिंह समेत चार बदमाशों की पुलिस ने फिर से हिस्ट्रीशीट खोल दी है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के आदेश पर पुलिस ने चार बदमाशों को आपराधिक इतिहास के अनुरूप ए में डालकर हिस्ट्रीशीट खोली। सूरज सिंह वर्तमान में अपने साथियों संग जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने राजघाट के चकरा अव्वल सुधीर सिंह, पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल अगही के संतोष यादव, बेलघाट इलाके के सोपाईघाट निवासी सूरज सिंह और झंगहा के जंगल रसूलपुर नंबर दो टोला नेकवार के विशाल चौहान की हिस्ट्रीशीट खोली है।
विज्ञापन
सुधीर पर छह और संतोष यादव पर हत्या, मारपीट, बलवा, 7 सीएलए सहित सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सूरज पर बल प्रयोग कर लूट, आर्म्स एक्ट, मारपीट, हत्या की कोशिश सहित नौ मुकदमे दर्ज है। इसी तरह विशाल चौहान पर डकैती, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट सहित सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की अपराध में संलिप्ता पाए जाने पर हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। तीन महीने में 36 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश से जलभराव, दो की मौत