फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Open dhaba or bakery you will get loan of 35 lakhs

खोलिए ढाबा या बेकरी, ऐसे मिल जाएगा 35 लाख का लोन!

Mon, 29 Jun 2020 02:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Jun 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Open dhaba or bakery you will get loan of 35 lakhs
loan

अगर राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र से किसी भी प्रकार का कोर्स किया है तो आपको सरकार की ओर से स्वरोजगार शुरू करने के लिए 35 लाख रुपये तक लोन मिल सकता है। इससे ढाबा, बेकरी भी खोली जा सकती है। लोन की राशि पर 15 फीसदी की जगह दो फीसदी ब्याज का भुगतान करना पड़ेगा।

विज्ञापन


13 फीसदी ब्याज का भुगतान खादी ग्रामोद्योग की ओर से किया जाएगा। प्रावधान  है कि लोन की राशि का पूरा ब्याज पहले जमा करना पड़ेगा। इसमें से दो फीसदी ब्याज की धनराशि काटकर 13 फीसदी ब्याज सब्सिडी के रूप में लोन लेने वाले के बैंक अकाउंट में वापस की जाएगी।  
विज्ञापन

 
कोरोन संकट के इस दौर में केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षित एवं कौशल हासिल कर चुके उद्यमियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत लोन मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें आवेदन

योजना के अंतर्गत ढाबा, बेकरी या खाद्य प्रसंस्करण की इकाई शुरू करने के लिए 10 लाख और निर्माण के 25 लाख रुपये तक ऋण हासिल किया जा सकता है। योजना के अंतर्गत प्रोजेक्ट कास्ट का 25 से 30 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। ग्रामीण क्षेत्र की वित्त पोषित इकाइयों को 13 प्रतिशत की दर से तीन साल तक ब्याज वापस दिए जाने की सुविधा है।  

राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य पवन कुमार ने बताया कि www.kviconline.gov.in पर (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के लिए) और cmegp.data-center.co.in पर (मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के लिए) आवेदन करना होगा। यह योजना खादी ग्रामोद्योग द्वारा शुरू की गई है। जिसमें राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र से ट्रेनिंग हासिल कर चुके अभ्यर्थी उद्योग स्थापित कर अनुदान के रूप में लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed