{"_id":"6655166e3a332d7aaf0bdb64","slug":"only-voting-evms-in-strong-room-surveillance-through-cctv-cameras-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-572060-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्ट्रांग रूम में सिर्फ मतदान वाले ईवीएम, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्ट्रांग रूम में सिर्फ मतदान वाले ईवीएम, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी
विज्ञापन
फोटो
स्ट्रांग रूम में सिर्फ मतदान वाले ईवीएम, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी- त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, गेट के अंदर कोई नहीं जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद ईवीएम को गोरखपुर विश्वविद्यालय में बैडमिंटन हॉल के पास बनाए गए स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। स्ट्रांग रूम में सिर्फ वहीं ईवीएम रखे गए हैं जो मतदान में प्रयोग हुए हैं, बाकी को कलेक्ट्रेट में रखा जाएगा। खजनी विधानसभा क्षेत्र में मतदान के बाद अतिरिक्त ईवीएम को कलक्ट्रेट भेज दिया गया है। मतदान के दिन कुल 10 ईवीएम में खराबी आई थी, उन्हें भी स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
विश्वविद्यालय के संवाद भवन के पास बैडमिंटन हॉल की निगरानी बाहर ही सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। स्ट्रांग रूम के मुख्य निगरानी केंद्रीय अर्ध सुरक्षा बल के हवाले है। इसके बाद का घेरा पीएससी संभाल रही है। सबसे बाद में पुलिस को लगाया गया है। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि रिजर्व ईवीएम को स्ट्रांग रूम से हटाकर कलेक्ट्रेट में रखने की व्यवस्था की गई है। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी। स्ट्रांग रूम में जाने की इजाजत किसी को नहीं है।