{"_id":"5ed2244e8ebc3e908f687620","slug":"only-two-tte-work-in-train-at-gorakhpur-railways-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीई की ड्यूटी को लेकर रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, अब टिकट चेकिंग के साथ करेंगे ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीई की ड्यूटी को लेकर रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, अब टिकट चेकिंग के साथ करेंगे ये काम
Sat, 30 May 2020 02:47 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 May 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जून से चलने वाली ट्रेनों में टीटीई का काम बदल जाएगा। अब वे टिकट की चेकिंग ट्रेन में चढ़ने के पहले ही कर लेंगे और ट्रेन में यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कराएंगे।
विज्ञापन
ट्रेनों में टीटीई की संख्या भी कम होगी। पहले एक ट्रेन में चार टीटीई सवार होते थे लेकिन अब सिर्फ दो ही जाएंगे। रेल प्रशासन ने टीटी के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई गाइड लाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन
अब उसी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर टीटीई की ड्यूटी लगाई जाएगी। शेष टीटीई को स्टेशन पर टिकट चेकिंग में लगाया जाएगा। जिस यात्री के पास कंफर्म टिकट होगा वही ट्रेन में चढ़ पाएंगे। खास बात यह है कि टीटीई को पूरा सुरक्षा किट पहनकर ही ट्रेन में जाना होगा।
विज्ञापन
इस बात का रेल प्रशासन ने विशेष जोर दिया है। उन्हें ग्लब्स, हेड मास्क, फेस मास्क पहनकर ही ड्यूटी करना है और साथ में उनके सैनिटाइजर भी होगा।