{"_id":"61cc5ce3e39481251d26c71d","slug":"only-two-days-chance-for-crop-insurance","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फसल बीमा के लिए केवल दो दिन का मौका, रबी सीजन के लिए 31 दिसंबर तक करना होता है आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: फसल बीमा के लिए केवल दो दिन का मौका, रबी सीजन के लिए 31 दिसंबर तक करना होता है आवेदन
Wed, 29 Dec 2021 06:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Dec 2021 06:34 PM IST
सार
अभी तक केवल 41074 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। इसमें से भी 39058 किसान ऐसे हैं जिनकी फसल का बीमा केसीसी खाते से हुआ है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फसल बीमा योजना का लाभ पाने के लिए केवल दो दिन का मौका शेष है। रबी सीजन के लिए 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराना होता है। इस योजना के लिए अभी 41074 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। कृषि विभाग ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा कराने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
फसल बीमा योजना के लिए जिले में रबी सीजन में गेहूं, चना, मसूर आदि को अधिसूचित किया गया है। गेहूं के प्रति हेक्टेयर फसल बीमा के लिए किसानों को 1046.90 रुपये प्रीमियम देना है। परंतु जानकारी के अभाव में किसान इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
आलम यह है कि अभी तक केवल 41074 किसानों ने ही पंजीकरण कराया है। इसमें से भी 39058 किसान ऐसे हैं जिनकी फसल का बीमा केसीसी खाते से हुआ है। केवल 2016 किसान ऐसे हैं जिन्होंने जनसेवा केंद्रों के माध्यम से बीमा कराया है।
विज्ञापन
फसल बीमा का काम देखने वाली संस्था एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) के जिला प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा बताते हैं कि इस योजना में पंजीकरण कराना किसानों के लिए फायदेमंद है। बीमा कराने वाले किसान को बुवाई असफल होने, प्राकृतिक आपदा से नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति दी जाती है। इस साल पांच हजार से अधिक किसानों को लाभ दिया गया है। 31 दिसंबर पंजीकरण की अंतिम तारीख है।