{"_id":"65c943e4ba470cf0520ab9e4","slug":"only-if-we-unite-we-will-gain-power-ganga-singh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-463466-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट होंगे, तभी हासिल होगी सत्ता : गंगा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट होंगे, तभी हासिल होगी सत्ता : गंगा सिंह
विज्ञापन
सैंथवार मल्ल भागीदारी संकल्प महारैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार,पूर्व विधायक जीएम
- चंपा देवी पार्क में हुई सैंथवार मल्ल महासभा की संकल्प रैली
-समाज के लोगों ने कराया ताकत का अहसास, लिया एकजुटता का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सैंथवार मल्ल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा सिंह सैंथवार ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट रहना चाहिए। जब आप अपनी ताकत दिखाएंगे तो सत्ता में भागीदारी का लक्ष्य पूरा होगा। ऐसी ही एकजुटता बनी रही तो संगठन के 2027 में पूर्वांचल से 20 विधायक बनेंगे।
वे रामगढ़ ताल के किनारे चंपा देवी पार्क में रविवार को आयोजित संगठन के संकल्प महारैली में बोल रहे थे। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में समाज के लोगों ने ताकत का अहसास कराने की पूरी कोशिश की।उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने वाले अन्य समाज की पार्टियों से सीख लेने की आवश्यकता है। 2017 में कैंपियरगंज क्षेत्र में संगठन का विधायक होगा। किसी भी राजनीतिक पार्टी ने टिकट नहींं दिया तो महासभा अपना प्रत्याशी उतारेगी।
गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को सांसद बनाने से लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पहुंचने में समाज के लोगों ने योगदान दिया है। समाज के दो विधायक महेंद्रपाल सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह को कैबिनेट में जगह नहीं दी गई। पूर्व मंत्री देव नारायण सिंह उर्फ जीएम सिंह ने हवाओं से कह दो औकात में रहें रुख बदलने हमें भी आता है... सुनाई तो तालियां बजने लगी।
विज्ञापन
दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, एसपी सिंह, अजय मल्ल, संजय सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री जनार्दन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मंच पवन सिंह, मनोज सिंह, नीरज सिंह, चेयरमैन मधुबन आरती मल्ल, किसान सिंह, अक्षयबर मल्ल, प्रो. हितेश सिंह, अजय सिंह पिंटू, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने संबोधित किया। संपदा अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। संचालन संजय सिंह, केएन सिंह आदि ने किया।
-- -- -- -- --
दिया पांच लाख रुपये का चेक
देवरिया के अजय सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने कुशीनगर हाटा क्षेत्र के इं. कमलेश सिंह के परिवार को भेजने के लिए पांच लाख रुपये का चेक दिया। उनकी हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चेक भेजा है। लोग रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, गायिका अनुपमा यादव के गीतों पर जय श्रीराम के नारे लगे। पैडलेगंज क्षेत्र में आयोजन संबंधी बैनर, पोस्टर और झंडे में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।