फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   online yog shivir in gorakhnath mndir tomarow

गोरखनाथ मंदिर में सुबह ऑनलाइन योगा और दोपहर में ब्याख्यान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
online yog shivir in gorakhnath mndir tomarow
सुबह आॅनलाइन सिखाएंगे योगा, दोपहर में होगा ब्याख्यान गोरखनाथ मंदिर में सात दिन तक चलने वाले योग शिविर और शैक्षिक कार्यशाला की शुरुआत कल से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून की सुबह योगाभ्यास के साथ होगा शिविर का समापन एमपी पीजी काॅलेज जंगल धूषण के फेसबुक पेज पर लाइव होंगे सभी आयोजन अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। योग दिवस पर गोरखनाथ मंदिर में होने वाले साप्ताहिक योग शिविर और शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन इस वर्ष आॅनलाइन होगा। आयोजन की शुरुआत 15 जून से होगी और समापन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को होगा। सुबह ऑनलाइन योगा सिखाया जाएगा और दोपहर में ब्याख्यान होंगे। महायोगी गुरु गोरखनाथ योग संस्थान और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस आॅनलाइन आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम को महाराणा प्रताप पीजी काॅलेज जंगल धूसड़ के फेसबुक पेज पर लाइव देखा जा सकेगा। आयोजन के संयोजक डॉ चन्द्रजीत यादव के मुताबिक जूम एप के जरिए योगाभ्यास प्रक्रिया कराई जाएगी। 16 से 20 जून तक आयोजन चार सत्र में होगा। दूसरे सत्र में सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक आॅनलाइन योग शिविर और विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन होगा, जिसमें निर्धारित विषय पर वक्ताओं का व्याख्यान होगा। तीसरे सत्र में शाम चार से छह बजे तक शैक्षिक कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े संस्थान हिस्सा लेंगे। पहला सत्र सुबह छह से सात बजे तक और चैथा व अंतिम सत्र शाम छह से सात बजे तक योगाभ्यास और ध्यान का होगा। पहले दिन यानी 15 जून को आयोजन का शुभारंभ सुबह 10ः30 बजे से होगा। शैक्षिक कार्यशाला की शुरुआत 16 जून से होगी और समापन 20 जून को होगा। योग दिवस यानी 21 जून को सुबह छह बजे से आठ बजे तक आॅनलाइन योगासन क्रिया और योग शिविर का आयोजन किया जाएगा और इसी के साथ सात दिन तक चलने वाले आयोजन का समापन होगा। ------- योग शिविर और विशिष्ट व्याख्यान का विवरण योग के सैद्धांतिक सत्र के तिथिवार विषय व वक्ता 15 जून: भारत की योग परंपरा और महायोगी गोरखनाथ- प्रो. संतोष कुमार शुक्ल, संकाय प्रमुख, संस्कृत एवं प्राच्य विद्या अध्ययन संस्थान, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली। 16 जून: वैश्विक महामारी काल में योग: गुरु श्रीगोरखनाथ के धर्माचरण के अनुपालन का दर्शन- प्रो. द्वारका नाथ, अध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर। 17 जून: महायोगी गोरखनाथ की योग साधन- डाॅ. पूरन सहगल, निदेशक, मालव लोक संस्कृति अनुष्ठान मानसा, नीमच, मध्य प्रदेश। 18 जून: गांव-नगर नाथ, सगर-डगर योग- प्रो. रविशंकर सिंह, विशेष कार्याधिकारी, महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ, दीदउ गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर। 19 जून: कोविड-19 महामारी के परिप्रेक्ष्य में योग- प्रोरु सुरेश बरनवाल, अध्यक्ष, योग विभाग, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार 20 जून: कुंडलिनी जागरण की वैज्ञानिक विवेचना- डाॅ. दीनानाथ, सेवानिवृत्त वरिष्ठ समाज वैज्ञानिक एवं योग विशेषज्ञ, केजीएमयू, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed