{"_id":"5e31d2288ebc3e7da555e17a","slug":"online-shoping-gorakhpur-news-gkp3390075198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन खरीदारी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के आठ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑनलाइन खरीदारी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के आठ गिरफ्तार
Thu, 30 Jan 2020 11:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, नवलपरासी (नेपाल)/महराजगंज।

Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज ः नेपाल में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन खरीदारी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के आठ सदस्याें को नेपाल पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 67 लाख नेपाली रुपये समेत भारतीय बैंकों के एटीएम कार्ड और दस्तावेज बरामद हुए हैं।
मोरड जिले के एसपी विश्व अधिकारी के मुताबिक गिरोह के सदस्य वर्षों से नेपाल और भारतीय एजेंटों के जरिए गिरोह संचालित कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों की पहचान नाइके आचार्य, शिवजी खड्का, देवी चौलागाईं, भावना राई, सरिता परियार, वर्षा कार्की, सानु गौतम व लक्ष्मी कार्की के रूप में हुई।
इन्होंने बताया कि गिरोह भारत के गुजरात, महाराष्ट्र और असम समेत कई प्रदेशों में फैला है। इसमें मीश्रा राजू भाई, राजाराम त्रिपाठी, राजेश विश्वास, हसन फैसल अली, जुहेब हसन, नमु श्रीकांत वर्षा, अमित थडानी, अंकिता थमन, कुनाल थपम, रनद प्रसाद शाह, राजा सोम, जय बंसल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भारत के विभिन्न प्रांतों में रहते हैं। गिरफ्तार ठगों के पास से विभिन्न भारतीय बैंकों के 37 एटीएम कार्ड, 14 भारतीय बैंकों के खातों का विवरण, 58 विभिन्न बैंकोंकी चेकबुक, 78 नेपाली बैंक खातों का डिटेल, फर्जी नागरिकता दस्तावेज, नकली सरकारी कागजात, फोटोकॉपी मशीन, प्रिंटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि बरामद हुए हैं।