{"_id":"5efc02b78ebc3e4320275dfd","slug":"online-employment-fair-will-be-organized-by-regional-employment-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे मिलेगी नौकरी, तीन जुलाई तक ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे मिलेगी नौकरी, तीन जुलाई तक ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Wed, 01 Jul 2020 11:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां युवाओं को रोजगार का अवसर मुहैया कराएंगी। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उन्हें ऑनलाइन sewayojan.up.nic.in पर तीन जुलाई तक आवेदन करना होगा। जहां कंपनियों की ओर से रिक्तियों के साथ नौकरी के प्रकार और वेतन, उम्र और योग्यता की पूरी जानकारी मौजूद होगी।
विज्ञापन
सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों के आवेदन के बाद क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से उनके दस्तावेजों का सत्यापन होगा। जिसके बाद पूरा रिकार्ड कंपनी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी एक सप्ताह के अंदर युवाओं से वीडियो कॉल या टेलीफोनिक इंटरव्यू लेगी। मानकों पर खरे उतरने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। आवेदन या इंटरव्यू के लिए युवाओं को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।