फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online applications will be able to apply for admission in MMMUT Gorakhpur till July 15

एमएमएमयूटी: प्रवेश के लिए अब 15 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Sun, 11 Jul 2021 05:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 11 Jul 2021 05:27 PM IST
सार

अभ्यर्थियों को 17 से 20 जुलाई के बीच अपने आवेदन में गलतियां ठीक करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Online applications will be able to apply for admission in MMMUT Gorakhpur till July 15
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई तक किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन


बीटेक प्रथम वर्ष एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री), बी फॉर्मा, बीबीए, एमबीए, एमसीए, एमएससी एवं एमटेक में प्रवेश के लिए एनटीए द्वारा आयोजित की जा रही है। 

15 जुलाई को रात 11.50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फीस जमा कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को 17 से 20 जुलाई के बीच अपने आवेदन में गलतियां ठीक करने का मौका मिलेगा। एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथि अलग से घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि सत्र 2021-22 के लिए विश्वविद्यालय स्तर से केवल पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार, 2021-22 सत्र के लिए बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश जेईई मेंस स्कोर की मेरिट के आधार पर लिया जाएगा। फिलहाल, सत्र 2021-22 के लिए विश्वविद्यालय स्तर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा एवं गेट स्कोर के आधार पर एमटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश में गेट स्कोर धारकों को वरीयता दी जाएगी और उनके प्रवेश के बाद शेष बची एमटेक की सीटों पर प्रवेश यूपीसीईटी की मेरिट के आधार पर ही किया जायेगा। प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो एस पी सिंह ने बताया की जेईई मेंस तथा यूपीसीईटी परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed