फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online application will be done for DL medical certificate

Gorakhpur News: डीएल के मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए होगा ऑनलाइन आवेदन, जानिए किसके लिए है नियम

Tue, 17 Oct 2023 02:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 17 Oct 2023 02:31 PM IST
सार

एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए आवेदन का विकल्प लाइसेंस आवेदन के साथ कराने की प्रकिया चल रही है। जल्द ही ये सुविधा मिलने लगेगी।
 

विज्ञापन
Online application will be done for DL medical certificate
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) नवीनीकरण कराने के समय आवेदक को सबसे अधिक दिक्कत मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार कराने में आती है। 40 वर्ष की आयु वाले आवेदकों से मेडिकल सर्टिफिकेट मांगा जाता है। उनको मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस परेशानी का जल्द समाधान होने जा रहा है। मेडिकल सर्टिफिकेट का आवेदन ऑनलाइन करने की तैयारी है।
विज्ञापन


मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए पहले सीएमओ कार्यालय में आवेदन करना पड़ता है। उसके बाद चिकित्सकों की जांच के बाद सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। इस प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह का समय लग जाता है। परिवहन विभाग के नियम के मुताबिक 40 वर्ष से अधिक आयु वाले आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होता है।
विज्ञापन


इसका फायदा बिचौलिए उठाते हैं। सर्टिफिकेट के नाम से आवेदकों से वसूली की जाती है। ऑनलाइन व्यवस्था जारी होने के बाद आवेदकों को सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए आवेदन का विकल्प लाइसेंस आवेदन के साथ कराने की प्रकिया चल रही है। जल्द ही ये सुविधा मिलने लगेगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed