फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online application started for admission in private schools in gorakhpur

प्राइवेट स्कूल में मुफ्त पढ़ाने का एक और मौका, दूसरे चरण में शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया

Sat, 13 Jun 2020 01:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Jun 2020 01:19 PM IST
सार

  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूल में प्रवेश के लिए दूसरे चरण का आवेदन शुरू
  • 10 जुलाई तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
Online application started for admission in private schools  in gorakhpur
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्राइवेट स्कूल में मुफ्त पढ़ाने के पहले मौके (प्रथम चरण) से अगर आप चूक गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। दूसरे चरण में प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


आवेदन फार्म का सत्यापन 11-13 जुलाई तक होगा। 15 जुलाई को लाटरी के माध्यम से अभ्यर्थियों को स्कूल का आवंटन होगा। 30 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन फार्म को भर सकते हैं।
विज्ञापन


पहले चरण के आवेदन प्रक्रिया दो जून को समाप्त होने के साथ ही 1527 अभ्यर्थियों को स्कूल का आवंटन लाटरी के माध्यम से आठ जून को कर दिया गया है। पहले चरण के तहत 2368 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। चयनित अभ्यर्थियों की सूची नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय और बीएसए दफ्तर पर चस्पा कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में नहीं मिला स्कूल या सत्यापन में छंट गया फार्म दूसरे चरण में करें आवेदन

एक जुलाई से चयनित अभ्यर्थी विभाग से आवंटन लेटर हासिल कर चयनित स्कूल में अपने बच्चे का मुफ्त प्रवेश करा सकेंगे। 10 जुलाई तक प्रक्रिया को पूरा करना होगा। दो जून को पहले चरण की आखिरी समय सीमा तक 3320 जरूरतमंद अभिभावकों ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। फार्म के सत्यापन के दौरान गलत जानकारी देने की वजह से 952 फार्म निरस्त कर दिया गया था। लॉटरी के लिए 2368 अभ्यर्थी चुने गए थे।

पहले चरण के आवेदनों के फार्म सत्यापन के दौरान गलत जानकारी देने की वजह से 952 आवेदन फार्म निरस्त कर दिया गया था। वहीं 841 अभ्यर्थियों के आवेदन फार्म ठीक होने के बाद भी सीट न होने की वजह से आवेदन की दौड़ से बाहर हो गए। ये सभी आवेदक दूसरे चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed