{"_id":"65339eac95625074b80b0a17","slug":"onion-crosses-rs-40-per-kg-even-in-wholesale-market-2023-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगाई की मार: गोरखपुर में प्याज हुआ महंगा, फिर निकालने लगा आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई की मार: गोरखपुर में प्याज हुआ महंगा, फिर निकालने लगा आंसू
Sat, 21 Oct 2023 03:26 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Oct 2023 03:26 PM IST
सार
प्याज के थोक व्यापारी संतोष ने बताया कि प्याज की फसल अब खत्म होने को है। ऐसे में मांग की तुलना में आवक कम होने से प्याज की दाम में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। नासिक मंडी में ही प्याज 32 से 36 रुपये किलो के बीच बिक रहा है। इसका असर स्थानीय मंडियों में पड़ने लगा है।
विज्ञापन
गोरखपुर महेवा मंडी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टमाटर की महंगाई झेल चुके लोगों के आंसू अब प्याज निकालने लगा है। खुदरा बाजार में प्याज अर्धशतक लगा चुका है, यानी इसकी कीमत 50 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं थोक मंडी में भी यह 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में आवक कम होने से प्याज के भाव चढ़े हैं।
विज्ञापन
पिछले एक महीने तक खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 35 से 40 रुपये किलो के बीच बनी हुई थी। वहीं थोक मंडी में यह 24 से 30 रुपये किलो के बीच बिक रहा था, लेकिन पिछले तीन दिन से आवक में अचानक गिरावट आ गई है। आम दिनों में मंडी में प्याज की 10 से 12 गाड़ियों से 300 से 350 टन प्याज मंडी पहुंचता है। शुक्रवार को सिर्फ पांच गाड़ियों में करीब 150 टन प्याज ही थोक मंडी में पहुंचा। यह आम दिनों के आवक की तुलना में आधी है।
विज्ञापन
प्याज की आवक कम होने से थोक मंडी में प्याज के दाम में आठ से 10 रुपये प्रति किलो का उछाल आया है। वहीं फुटकर में प्याज की कीमत 45 से 50 रुपये प्रति किलो के बीच रही।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: रोजगार की सौगात लेकर आ रहीं 100 फैक्टरियां, सीएम योगी रहेंगे मौजूद
अभी नहीं मिलने वाली है राहत
प्याज के थोक व्यापारी संतोष ने बताया कि प्याज की फसल अब खत्म होने को है। ऐसे में मांग की तुलना में आवक कम होने से प्याज की दाम में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। नासिक मंडी में ही प्याज 32 से 36 रुपये किलो के बीच बिक रहा है। इसका असर स्थानीय मंडियों में पड़ने लगा है।
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ताल क्षेत्र में आसमान की आफत रोकेंगे लाइटिंग अरेस्टर, इस वजह से लिया गया फैसला
मंडी में प्याज की कीमतों में काफी उछाल आया है। उन्होंने बताया कि अभी करीब एक महीने तक लोगों को प्याज की बढ़ी हुई कीमतों से निजात नहीं मिलने वाली है। दिसंबर तक नई फसल तैयार होगी, तभी प्याज के दाम में गिरावट संभव है।