फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one young man killed in road accident in Maharajganj

महराजगंज: ट्रक के चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 17 May 2020 03:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 17 May 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
one young man killed in road accident in Maharajganj
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के अमड़ी मिश्रवलिया मार्ग स्थित गांव मिश्रवलिया के टोला गुलरभार के निकट रविवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक बाइक सवार दो युवक गिट्टी लदी ट्रक की चपेट में आ गए। जिस दौरान बाइक चालक एक युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया। जहां पर उसकी हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


बहुआर पुलिस चौकी इंचार्ज आरके सिंह ने बताया कि कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के बेलवा निवासी विजय विश्वकर्मा (30) एवं उनके साथी धीरज यादव (28) निवासी चटिया एक बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए बहुआर बाजार की तरफ आए हुए थे। जहां से कार्य पूरा कर वापस घर की तरफ लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ट्रक छोड़कर भागा चालक

अभी बाइक सवार दोनों युवक अमड़ी मिश्रवलिया मार्ग स्थित गुलरभार टोले के निकट पहुंचे थे। इसी बीच सामने से गिट्टी लदी आ रही एक ट्रक के चपेट में बाइक सवार दोनों युवक आ गए। जिस दौरान बाइक सवार एक युवक धीरज यादव की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक विजय विश्कर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।

वही हादसे के बाद मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने लगा लेकिन मिश्रवलिया के ग्रामीणों ने रास्ते में बैरियर लगाकर ट्रक को रोक लिया। रास्ते में बैरियर लगा देख ट्रक चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी पर लाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed