{"_id":"5f6c7d034159e738080fd4ee","slug":"one-women-died-and-eight-new-corona-positive-got-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीनगर में संक्रमित महिला की मौत, आठ नए मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीनगर में संक्रमित महिला की मौत, आठ नए मिले कोरोना पॉजिटिव
Thu, 24 Sep 2020 04:33 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Sep 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के एक गांव की महिला की कोरोना संक्रमण के चलते गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में बुधवार की रात मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है।
होम आइसोलेशन में भर्ती आठ मरीज ठीक हो चुके है। 1569 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2479 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 34 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि महुली क्षेत्र के एक गांव की 55 वर्षीय महिला की तबीयत खराब होने के कारण तीन दिन पूर्व उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में परिजनों ने भर्ती कराया था। बुधवार की रात महिला की मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके अलावा आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में तीन, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में एक, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक व अन्य जिले के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पूर्व में पॉजिटिव मिले और होमआइसोलेट में रह रहे आठ लोग स्वस्थ्य हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2479 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 34 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 171 लोग एक्टिव है। 2274 लोग ठीक हो चुके है। 1569 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3354 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।