फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one woman got corona positive in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में एक महिला मिली कोरोना पॉजिटिव, 200 की रिपोर्ट आई निगेटिव

Sat, 13 Jun 2020 04:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Jun 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
one woman got corona positive in sant kabir nagar
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

संतकबीरनगर में शनिवार को आई रिपोर्ट में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। जबकि 200 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस सूची में शामिल पूर्व में पॉजिटिव पाए गए तीन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें छुट्टी दे दी गई। वैसे अब तक 157 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 53 लोग एक्टिव है। जबकि 104 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को रिपोर्ट आई है। जिसमें एक 22 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव महिला बखिरा क्षेत्र के देवकली गांव की रहनी वाली है। महिला के दो भाई मुंबई से लौटे थे।
विज्ञापन


महिला के पिता की तबीयत बिगड़ी तो जिला अस्पताल पहुंचा,वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर हुआ, लेकिन मेडिकल कॉलेज न जाकर वह खलीलाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंच गया। वहां दो दिन तक भर्ती रहा, फिर रेफर हुआ तो मेडिकल कॉलेज गया,जहां नमूना लेकर जांच को भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

3264 नमूने की रिपोर्ट आ चुकी है निगेटिव

रिपोर्ट आई तो पिता पॉजिटिव पाया गया। बाद में उसके परिवार के आठ सदस्यों और खलीलाबाद के जिस प्राइवेट अस्पताल में पिता भर्ती था,उस प्राइवेट अस्पताल के 14 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो महिला पॉजिटिव मिली है। शेष सभी परिवार के सदस्य और प्राइवेट अस्पताल के स्टॉफ समेत 21 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।

पॉजिटिव महिला को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके साथ ही शनिवार को 200 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें तीन लोग पूर्व में पॉजिटिव पाए गए थे। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें घर भेजवा दिया गया।

अपर सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 3816 नमूने जांच को भेजे जा चुके है। जिसमें 3264 नमूने की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 168 नमूने रिपीटेड है। 381 नमूने की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जबकि 157 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 53 लोग एक्टिव है। जबकि 104 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में 15 जगह हॉट स्पॉट बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed