फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One thousand days from conception is important for both mother and child.

Gorakhpur News: गर्भधारण से एक हजार दिन मां और बच्चा दोनों के लिए महत्वपूर्ण

Mon, 27 Nov 2023 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
One thousand days from conception is important for both mother and child.
- स्टेम सेल संरक्षित रखने एवं बीमारियों के उपचार में उसके उपयोग पर भी हुई चर्चा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मां के गर्भधारण करने से लेकर 1000 दिन तक किसी भी बच्चे के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिन होते हैं। अगर इस अवधि में मां-बच्चे का समुचित ख्याल रखा गया तो दोनों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। ऐसे बच्चे स्वस्थ भी रहते हैं और पढ़ाई व अन्य गतिविधियों में भी बेहतर होते हैं।
ये बातें डॉ. पियाली भट्टाचार्य ने शहर के होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित युवा आइसोपारब 2023 में विशेष चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मां और बच्चे का विशेष ध्यान रखने पर शिशु स्वस्थ एवं मानसिक रूप से विकसित होता है। गर्भावस्था के दौरान मां जो खाती है, सुनती है, करती है उन सबका असर बच्चे पर पड़ता है।
विज्ञापन

मां अगर मानसिक रूप से खुश रहती है और अच्छी किताबें पढ़ती है, अच्छे विचार मन में रखती है तो इसका बच्चे पर सकारात्मक असर पड़ता है। पैदा होने के बाद बच्चा मां का दूध तुरंत पीए और उसे मां का स्पर्श मिले तो वह मानसिक रूप से भी मजबूत बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा के दौरान कहा गया कि टीकाकरण मां व बच्चे को कई बीमारियों से बचाता है। स्टेम सेल बैंकिंग पर चर्चा के दौरान कहा गया कि यह भविष्य को चुनौतियों का समाधान देता है। इसके अलावा सिजेरियन और कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी पर भी चर्चा हुई। डॉ. साधना गुप्ता, सचिव डॉ. अमृता सरकारी जयपुरिया, संचालक डॉ. बबीता शुक्ला, डॉ. अरुणा छापड़िया, डॉ. रीना श्रीवास्तव, डॉ. राधा जीना आदि ने कांफ्रेंस को सफल बनाने में योगदान किया।

000000
विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
इस आयोजन के दौरान बेहतर प्रस्तुति करने वाले युवा डॉक्टरों को अलग-अलग वर्ग में सम्मानित भी किया गया। क्विज में एसजीपीजीआई प्रथम, जीएसवीएम कानपुर की टीम द्वितीय और बीआरडी मेडिकल काॅलेज की टीम तृतीय स्थान पर रही। ओरल पेपर वरिष्ठ वर्ग में संगीता व मनीषा प्रथम, नीलांचली सिंह द्वितीय और श्वेता वाजपेयी व नमिता दोहरे को तीसरा स्थान मिला।

पोस्टर प्रस्तुतिकरण वरिष्ठ वर्ग में डॉ. शिखा अग्रवाल प्रथम, डॉ. संगीता आर्या द्वितीय और आयुषी अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं। पेपर प्रजेंटेशन जूनियर वर्ग में सुष्मिता परीदा प्रथम, आरती कुमारी और स्नेहा अग्रवाल द्वितीय व मोहाली व आयुषी सैनी तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर परिणाम जूनियर कैटेगरी में राजुल प्रथम, मनीषा वर्मा, वर्तिका सिंह द्वितीय और आकांक्ष दूबे व शानू उमराव को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed