फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One raped, two made video

कुशीनगर: 15 वर्षीया किशोरी के साथ एक किशोर ने किया दुष्कर्म, दो ने बनाया वीडियो

Tue, 07 Jan 2020 11:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामकोला (कुशीनगर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामकोला (कुशीनगर)। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
One raped, two made video
दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार - फोटो : Demo Photo
क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी के साथ उसी गांव के एक किशोर ने दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथ रहे दो किशोरों ने वीडियो बना लिया। 27 दिसंबर की इस घटना में पहले तो सुलह-समझौते का प्रयास हुआ लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तब मामला थाने पहुंचा।
विज्ञापन


रविवार की रात पुलिस ने एक के खिलाफ दुष्कर्म व दो पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर तीनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के अनुसार उनके घर की किशोरी 27 दिसंबर को साग तोड़ने खेत गई थी। वहां उसे गांव के तीन किशोरों ने दबोच लिया। बगल के गन्ने के खेत में ले जाकर एक ने दुष्कर्म किया, जबकि साथ मौजूद दो अन्य ने वीडियो बनाया। घटना के बाद घर पहुंची किशोरी ने भय से किसी को जानकारी नहीं दी लेकिन वीडियो बनाने वाले किशोर उसे ब्लैकमेल करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने जब उनकी बात नहीं मानी तो किशोरों ने वीडियो वायरल कर दिया। यह बात जब गांव में फैली तो लड़की के पिता ने रामकोला पुलिस को तहरीर दी। एसओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि एक पर दुष्कर्म व दो पर छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज है।


तीनों को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय भेजा गया था जहां से बाल सुधार गृह गोरखपुर भेज दिया गया है। पीड़िता को मेडिकल और बयान के लिए महिला कांस्टेबल के साथ जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed