{"_id":"5ec4f820dae27065ca53d061","slug":"one-person-killed-by-sinking-boat-in-saryu-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: सरयू में नाव डूबने से एक व्यक्ति की मौत, तीन लोगों ने तैरकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: सरयू में नाव डूबने से एक व्यक्ति की मौत, तीन लोगों ने तैरकर बचाई जान
Wed, 20 May 2020 02:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 May 2020 02:58 PM IST
सार
- दुबौलिया थाना क्षेत्र के देवारागंग बरार गांव से लौटते समय हुआ हादसा
- डोंगी नाव पर चार लोग सवार थे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के दुबौलिया क्षेत्र के टकटकवा गांव के पास सरयू नदी में डोंगी नाव डूब जाने से करीब 50 वर्षीय राजमणि शुक्ल की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग तैरकर किसी तरह खुद को सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
लोगों की चींख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे लेकिन वे उसे नहीं बचा सके। स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से निकाला गया।
बता दें कि बुधवार सुबह शुकुलपुरा गांव के चार लोग एक डोंगी (छोटी) नाव में सवार होकर दूसरे पार स्थित देवारागंग बरार गांव में अपनी खेती देखने गए। सरयू की मुख्यधारा पार करके जैसे ही नाव सोती में पहुंचकर अचानक पलट गई। जिसमें गांव के राजमणी शुक्ल डूब गए। जबकि गांव के जगदम्बा, राम बहादुर और अवधेश ने तैरकर जान बचाई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दुबौलिया थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ पूरी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने बताया कि नदी में नाव पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन