{"_id":"5ed4ac2b8ebc3e90b33b0ad6","slug":"one-news-covid-19-positive-got-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में एक और व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 80","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में एक और व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 80
Mon, 01 Jun 2020 12:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : PTI
जिले में रविवार को एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद गोरखपुर जनपद में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 80 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि बेलीपार क्षेत्र के कनइल गांव निवासी एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसकी ट्रैवेल हिस्ट्री की जानकारी अब तक नहीं हो सकी है। परिजनों और उसके बारे में पता करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जनपद में अबतक 80 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें छह की मौत हो चुकी है। साथ ही 19 ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 55 का इलाज चल रहा है। बताया कि अब तक जांच में कुल 1826 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन