फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One more corona positive got in Maharajganj

मुंबई से आया श्रमिक महराजगंज में निकला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 8

Sat, 16 May 2020 08:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 May 2020 08:31 PM IST
सार

  • मुंबई से आ रहे लोग मिल रहे हैं कोरोना संक्रमित
  • 14 मई को जांच के लिए भेजा गया था नमूना

विज्ञापन
One more corona positive got in Maharajganj
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

महराजगंज जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा होना प्रशासन समेत स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है। शनिवार की शाम को एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में अब संख्या बढ़कर आठ हो गई है। वहीं 28 नूमने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 14 मई को भेजे गए नमूनों में एक पॉजिटिव मिला है। यह मुंबई से आने वाला प्रवासी कामगार है, जो हरपुर दर्जी टोला बृजमनगंज का रहने वाला है, उसे इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। अभी 15 मई को भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट नहीं आई है।

 

कब-कब आया कोरोना का केस

शुक्रवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। यह सभी गुड़गांव, मुंबई, दिल्ली से आए थे। जांच के लिए नमूना 13 मई को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। सोनरा गांव का युवक गुडगांव से 13 मई को आया। उसका नमूना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया।

वहीं घुघली क्षेत्र के हरखी निपनिया का युवक महाराष्ट्र एवं पिपरा रतनपुर निवासी युवक दिल्ली से आया। इन तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं बीते 10 मई को भेजे गए नमूने में एक पॉजिटिव मिला था। वह युवक दिल्ली से आया था, जिसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

नौतनवां मॉडर्न एकेडमी स्कूल क्वारंटीन सेंटर में रुके हुए नेपाली नागरिकों की जांच रिपोर्ट 12 मई को मिली थी, जिसमें वह पॉजिटिव मिला। यह मुंबई से आया है। वहीं दो मजदूरों  की जांच रिपोर्ट 13 मई को पॉजिटिव मिली है। इनमें से एक दिल्ली से और दूसरा मुंबई से आया है। एक युवक फरेंदा एवं दूसरा मिठौरा क्षेत्र के मोहनापुर का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed