{"_id":"5ea9b7f7b1af305cd96e713e","slug":"one-more-corona-positive-got-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में मिला कोरोना का दूसरा मरीज, दिल्ली से आया था पूरा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में मिला कोरोना का दूसरा मरीज, दिल्ली से आया था पूरा परिवार
Thu, 30 Apr 2020 12:38 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
गोरखपुर में एक और कोरोना मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि मरीज बांसगांव की एक महिला है। इस बात की पुष्टि सीएमओ श्रीकांत तिवारी ने की है। अब जिले में मरीजों में की संख्या दो हो गई है।
बता दें कि मंगलवार को मरीज का पूरा परिवार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से अपने गांव पहुंच था। जानकारी के अनुसार परिवार के एक व्यक्ति के लीवर में संक्रमण है, जिसका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था।
मूलत: बांसगांव के भैंसा रानी गांव का रहने वाला यह मरीज, कई साल से परिवार समेत दिल्ली में रह रहा था। सफदरजंग अस्पताल में हालत में सुधार होते न देखकर परिजनों ने 23 हजार रुपये में एंबुलेंस तय की और मंगलवार को अपने गांव आ गए।
विज्ञापन
एंबुलेंस में मरीज के साथ उसकी पत्नी, दो बेटी और तीन साल का पोता भी था। ये लोग जब गांव पहुंचे तो वहां गांव वालों ने विरोध किया। इस पर प्रधान सभी को बांसगांव सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसी एंबुलेंस से सभी लोग जिला अस्पताल पहुंच गए।
जिला अस्पताल में जांच के बाद सबको नंदा नगर स्थित 100 बेड के टीबी अस्पताल में क्वारंटीन करवा दिया गया था। जहां उनका नमूना जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया था। इनमें से एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।